
81 लाख कमाई, बचत के लिए कहां से खाता है फ्री का खाना, शख्स ने VIDEO में खोला राज और चली गई नौकरी
AajTak
इस शख्स ने वीडियो शेयर कर बताया कि कैसे वो मुफ्त के खाने का इंतजाम कर सैकड़ों डॉलर बचा रहा है. एक यूजर ने उसकी शिकायत कर दी. जिसके बाद उसे अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है.
एक शख्स ने बचत करने के लिए कुछ ऐसा कर दिया कि उसे अपनी नौकरी से ही हाथ धोना पड़ गया. डाटा साइंटिस्ट की नौकरी करने वाले इस शख्स की साल की कमाई 81 लाख रुपये थी. उसने एक वीडियो शेयर कर बताया कि कैसे वो फ्री का खाना खाकर काफी पैसा बचा लेता है. ये खाना वो फूड बैंक से लेता है. शख्स का वीडियो वायरल होने के बाद उसकी नौकरी चली गई. वो फूड बैंक से उस खाने को ले रहा था, जो स्टूडेंट्स के लिए डोनेट किया जाता है. इस वीडियो को सबसे पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था. फिर इसे किसी ने एक्स पर भी शेयर कर दिया.
यहां एक यूजर ने वीडियो शेयर कर इस शख्स की निंदा की. वीडियो देखने के बाद कुछ लोग शख्स को सपोर्ट कर रहे हैं, तो वहीं कुछ उसका विरोध भी कर रहे हैं. साथ ही शिकायत होने के बाद उसे अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा है. एक्स यूजर ने इस शख्स की शिकायत करते हुए कहा, 'इस व्यक्ति के पास टीडी (कनाडा) में बैंक डाटा साइंटिस्ट की नौकरी है, जिसका औसत वेतन 98,000 डॉलर (करीब 81 लाख रुपये) प्रति वर्ष है और उसने गर्व से ये वीडियो अपलोड किया, जिसमें वो बता रहा है कि कैसे चैरिटी फूड बैंकों 'फ्री खाना' लेता है.'
वीडियो में शख्स बताता है कि वो फ्री का खाना खाने से सैकड़ों डॉलर बचा लेता है. ये खाना वो उन चैरिटी बैंक से लेता है, जिन्हें कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स के लिए ट्रस्ट्स, चर्च और गैर लाभकारी संगठनों ने खोला है. मामले में एक्स यूजर ने कहा, 'अपडेट: फूड बैंक लुटेरे को नौकरी से निकाल दिया गया है.' यूजर ने टीडी (कनाडा) के ईमेल का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. जिसमें लिखा है कि ये शख्स अब टीडी में काम नहीं करता. शेयर किए जाने के बाद से इस पोस्ट को 3.28 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है.
(Disclaimer: ये खबर सोशल मीडिया यूजर के दावे पर बनाई गई है. aajtak.in इनके दावे की पुष्टि नहीं करता है.)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










