
80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Oppo Reno 8 और 8 Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
AajTak
Oppo ने Reno Series भारत में लॉन्च हो गई है. इसकी कीमत 29,999 रुपये से शुरू होती है. इस सीरीज में Oppo Reno 8 और Oppo Reno 8 Pro को पेश किया गया है.
Oppo ने Reno series में दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं. इस सीरीज में Oppo Reno 8 और Oppo Reno 8 Pro लॉन्च किए गए हैं. इन दोनों स्मार्टफोन्स को फोटोग्राफी पर फोकस करके पेश कर दिया गया है. हालांकि, दोनों फोन्स में कई अंतर भी है.
Oppo Reno 8 और Oppo Reno 8 Pro की कीमत
Oppo Reno 8 और Oppo Reno 8 Pro दोनों को सिंगल स्टोरेज और दो कलर वैरिएंट में पेश किया गया है. Oppo Reno 8 की कीमत सिंगल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 29,999 रुपये दी गई है. जबकि इसके प्रो मॉडल की कीमत एकमात्र 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के लिए 45,999 रुपये रखी गई है.
कस्टमर्स Oppo Reno 8 को Shimmer गोल्ड और Shimmer ब्लैक कलर ऑप्शन को सेलेक्ट कर सकते हैं. जबकि प्रो मॉडल को Glazed ग्रीन और Glazed ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. दोनों का लुक लगभग एक जैसा ही है. Reno 8 की सेल 25 जुलाई जबकि Reno 8 Pro की सेल 19 जुलाई से शुरू होगी. इसे Oppo India या फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है.
Oppo Reno 8 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
Oppo Reno 8 Pro में 6.7-इंच की स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गई है. इसमें MediaTek Dimensity 8100-Max चिपसेट दिया गया है. ये स्मार्टफोन Android 12-बेस्ड ColorOS 12.1 पर काम करता है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











