
80 फीसदी भारतीयों का PM मोदी को लेकर सकारात्मक सोच: सर्वे
AajTak
मंगलवार को जारी सर्वेक्षण के परिणाम के अनुसार, प्रत्येक 10 में से लगभग आठ भारतीय मोदी के बारे में अनुकूल विचार रखते हैं, जिनमें से अधिकतर (55 प्रतिशत) का दृष्टिकोण ‘बहुत अनुकूल’ है. प्रधानमंत्री के रूप में यह मोदी का दूसरा कार्यकाल है और वह 2024 में भी सरकार बनाने का विश्वास जता रहे हैं.
एक सर्वेक्षण के अनुसार करीब 80 प्रतिशत भारतीयों की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर अनुकूल राय है और 10 में से लगभग सात भारतीय मानते हैं कि उनका देश हाल के समय में अधिक प्रभावशाली हो गया है. पीयू रिसर्च सेंटर ने ये सर्वेक्षण किया है.
जी20 शिखर सम्मेलन से पहले जारी सर्वेक्षण की रिपोर्ट में कहा गया है कि पूरी दुनिया में भारत के बारे में लोगों की राय आमतौर पर सकारात्मक थी और औसतन 46 प्रतिशत लोगों ने देश के बारे में अनुकूल राय व्यक्त की, वहीं 34 प्रतिशत के विचार प्रतिकूल थे. 16 प्रतिशत लोगों ने कोई राय ही नहीं रखी.
रिपोर्ट के अनुसार इजराइल में भारत को लेकर ज्यादातर सकारात्मक राय है, जहां 71 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनकी राय भारत को लेकर अच्छी है.
पीयू के मुताबिक, यह सर्वेक्षण 20 फरवरी से 22 मई तक किया गया जिसमें भारत समेत 24 देशों के 30,861 वयस्क प्रतिभागी शामिल हुए. इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर वैश्विक राय और दूसरे देशों के बारे में भारतीयों की राय परखी गयी.
मंगलवार को जारी सर्वेक्षण के परिणाम के अनुसार, प्रत्येक 10 में से लगभग आठ भारतीय मोदी के बारे में अनुकूल विचार रखते हैं, जिनमें से अधिकतर (55 प्रतिशत) का दृष्टिकोण ‘बहुत अनुकूल’ है. प्रधानमंत्री के रूप में यह मोदी का दूसरा कार्यकाल है और वह 2024 में भी सरकार बनाने का विश्वास जता रहे हैं. पीयू सर्वेक्षण में पाया गया कि केवल 20 प्रतिशत भारतीयों ने 2023 में मोदी के बारे में प्रतिकूल राय व्यक्त की.
इसमें कहा गया, 'भारतीय वयस्कों को यह विश्वास होने की अधिक संभावना है कि भारत की शक्ति बढ़ रही है. दस में से लगभग सात भारतीयों का मानना है कि उनका देश हाल ही में अधिक प्रभावशाली हो गया है. जबकि 2022 में 19 देशों में किए गए पिछले सर्वेक्षण में औसतन केवल 28 प्रतिशत लोगों ने यह बात कही थी.'

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









