
8 Kg के 'बाहुबली' समोसे की कीमत ₹1100, दुकानदार ने बताई इसकी अनोखी खासियत
AajTak
Baahubali Samosa: यह समोसा मेरठ में कौशल स्वीट्स के नाम से मिठाई की दुकान चलाने वाले दो भाइयों शुभम और उज्वल ने तैयार किया है और अब वह 8 किलो समोसे से आगे बढ़कर 10 किलो समोसा बनाने की तैयारी में जुटे हैं. जानिए क्या है इस बाहुबली समोसे की कीमत...
सोशल मीडिया पर इन दिनों 8 किलो का 'बाहुबली' समोसा चर्चा का विषय बना हुआ है. इस भारी भरकम समोसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इतने वजनी समोसे को देखकर हैरान हैं. यहां बता दें कि यह समोसा मेरठ (उत्तर प्रदेश) में कौशल स्वीट्स के नाम से मिठाई की दुकान चलाने वाले दो भाइयों शुभम और उज्वल ने तैयार किया है और अब वह 8 किलो समोसे से आगे बढ़कर 10 किलो समोसा बनाने की तैयारी में जुटे हैं.
मेरठ के लालकुर्ती इलाके में कौशल स्वीट्स के दुकान मालिक शुभम ने बताया, उनका परिवार साल 1964 से मिठाई की दुकान संचालित कर रहा है. अब यह उनकी तीसरी पीढ़ी है. उनका कहना है कि आए दिन वह देखते थे कि लोग अलग-अलग तरीके से कुछ नया करते हैं, इसलिए उन्होंने भी कुछ नया करने की ठानी. ये है वायरल Video:-
इसी नवाचार की कड़ी में सबसे पहले कौशल स्वीट्स के मालिकों ने 4 किलो का समोसा तैयार करवाया. उनके इस प्रयोग को काफी सराहा गया. इसके बाद उन्होंने 8 किलो का समोसा तैयार करने की ठानी और जुलाई माह में इतना भारी भरकम समोसा तैयार किया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. ग्राहकों ने भी 8 किलो के समोसे को खूब पसंद किया और अब वह इससे आगे बढ़कर 10 किलो के समोसे बनाने की तैयारी में है.
1100 रुपए कीमत
दुकान के मालिक ने बताया कि 8 किलो के समोसे की लागत लगभग 1100 रुपए के आसपास आई थी और 10 किलो समोसे की लागत लगभग 1500 रुपए के आसपास आएगी. 8 किलो का समोसा तैयार करने में लगभग 3 किलो मैदा लगी और 5 किलो के आसपास इसमें आलू, मटर, पनीर और मिक्स ड्राई फ्रूट जैसे काजू, किशमिश समेत मसालों की स्टाफिंग भरी गई.
2 से 3 घंटे बनाने में लगे

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








