
8 साल पहले लगाता था गुहार- 'बस 60 रुपये लगा लो बिटकॉइन में', आज बना अरबपति
AajTak
चिली के एक बिजनेसमैन का आठ साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. डाविंकी जेरेमी ने यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया था और लोगों से गुहार लगाई थी कि उन्हें बिटकॉइन नाम की क्रिप्टोकरेंसी में पैसा लगाना चाहिए. जेरेमी की भविष्यवाणी सही साबित हुई और आज वे लक्जरी लाइफ जी रहे हैं.
चिली के एक बिजनेसमैन का आठ साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. डाविंकी जेरेमी ने यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया था और लोगों से गुहार लगाई थी कि उन्हें बिटकॉइन नाम की क्रिप्टोकरेंसी में पैसा लगाना चाहिए. जेरेमी की भविष्यवाणी सही साबित हुई और आज वे लक्जरी लाइफ जी रहे हैं. जेरेमी ने साल 2013 में अपलोड की गई इस वीडियो में कहा था- मैं आपको कहना चाहता हूं कि आप एक लॉटरी के टिकट जितना पैसा, यानि सिर्फ 1 डॉलर ही बिटकॉइन में लगाएं प्लीज और फिर आप इसे दस सालों तक होल्ड कर सकते हैं और करोड़पति बन सकते हैं. अब समय आ गया है कि आप डर में जीना छोड़ दें. उन्होंने आगे कहा कि अगर बिटकॉइन जीरो हो भी गया तो क्या. आपका सिर्फ 1 डॉलर खर्च हुआ. इतने से पैसों की कौन परवाह करता है. लेकिन अगर मैं सही साबित होता हूं तो मैं चाहूंगा कि आप लोग मुझे शुक्रिया अदा करें. मुझे ये जानकर बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा कि आप दस साल बाद मेरे पास आकर पछताएं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










