
8 लोगों को फ्री में चांद की सैर कराएगा जापान का ये अरबपति, आपके पास भी है मौका
AajTak
जापान के अरबपति साल 2023 में चांद की यात्रा पर निकल रहे हैं. हालांकि वे इस रोमांचक यात्रा के लिए अकेले नहीं जाना चाहते हैं और उन्होंने ऐलान किया है कि वे इस स्पेस ट्रिप के लिए आठ लोगों को अपने साथ ले जाना चाहते हैं. खास बात ये है कि इनमें से किसी भी शख्स को एक भी पैसा खर्च नहीं करना होगा. इस ऑफर के बाद 3 लाख लोगों ने चांद की यात्रा के लिए अप्लाई कर दिया है.
जापान के अरबपति साल 2023 में चांद की यात्रा पर निकल रहे हैं. हालांकि वे इस रोमांचक यात्रा के लिए अकेले नहीं जाना चाहते हैं और उन्होंने ऐलान किया है कि वे इस स्पेस ट्रिप के लिए आठ लोगों को अपने साथ ले जाना चाहते हैं. खास बात ये है कि इनमें से किसी भी शख्स को एक भी पैसा खर्च नहीं करना होगा. इस ऑफर के बाद 3 लाख लोगों ने चांद की यात्रा के लिए अप्लाई कर दिया है. (फोटो क्रेडिट: Getty Images) म्यूजिक बैंड परफॉर्मर से जापान के सबसे चर्चित अरबपति तक का सफर तय करने वाले 45 साल के बिजनेसमैन युसाकू मेजावा ने दुनिया भर से लोगों को इस यात्रा के लिए इंवाइट किया है. युसाकू ने बताया कि इस ट्रिप के लिए आवेदन करने वालों में सबसे ज्यादा भारतीय हैं. इसके बाद अमेरिका, जापान और फ्रांस के लोगों का नंबर आता है. (फोटो क्रेडिट: Getty Images) युसाकू के मुताबिक, उनके स्पेस यान को तीन दिन चांद तक पहुंचने में लगेंगे और फिर चांद के आसपास घूमने के बाद वे वापस लौट आएंगे. इस स्पेसशिप में 12 लोग होंगे जिनमें स्पेस एक्स का क्रू, आठ लोग और युसाकू शामिल हैं. इस पूरे प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स की होगी. (फोटो क्रेडिट: Getty Images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










