
8 बार रोता हुआ थाने पहुंचा मासूम बच्चा, बोला- मम्मी पापा मेरी बहन को...
AajTak
यह बच्चा 28 जनवरी को आठवीं बार थाने पहुंचा था. एक वीडियो क्लिप में वह एक पुलिसकर्मी के बगल में बैठा हुआ, रोता हुआ, गुस्से में अपनी बात कह रहा है. वीडियो में पुलिस वाला पूछ रहा है- 'तुम्हें इतना गुस्सा कौन दिलाता है?'.
भाई बहनों के बीच झगड़े और फिर माता पिता का उन्हें समझाना हर घर के लिए आम है. लेकिन घरों के भीतर वास्तव में कब क्या होता है वह कौन ही जानता है. हाल में चीन के हुनान प्रांत से जो मामला सामने आया वह थोड़ा उलझा देने वाला है. दरअसल यहां 10 साल का एक बच्चा साल भर में कुल 8 बार अपने पिता की शिकायत करने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचा.
आठवीं बार थाने पहुंचा बच्चा
आखिरी बार वह 28 जनवरी को आठवीं बार थाने पहुंचा था. एक वीडियो क्लिप में, लड़का एक पुलिसकर्मी के बगल में बैठा हुआ, रोता हुआ, गुस्से में और अपने पिता द्वारा उसकी बड़ी बहन को अधिक लाड़ प्यार करने के बारे में अपनी शिकायतें बताते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो में पुलिस वाला पूछ रहा है- 'तुम्हें इतना गुस्सा कौन दिलाता है?'. वह जवाब देता है- मेरे पापा.
अधिकारी ने देखा कि उसने काफी सर्दी में भी कोट नहीं पहना है, केवल एक पतली स्वेटशर्ट पहनी है. कपड़ों को लेकर जब पुलिस उससे सवाल करती है तो वह जवाब देने के बजाय जोर-जोर से सिसकने लगता है. तभी लड़के का पिता उसका कोट लेकर स्टेशन पर आता है और उसे कोट पहनाने की कोशिश करता है.
'अपने पिता से इतना नाराज़ क्यों हो?' उसका पिता पूछता है- 'कोट पहनोगे?'. वह चिल्लाता है - नहीं. शांत होने के बाद, वह अधिकारी को बताता है कि वह अपने पिता से इतना नाराज़ क्यों है. वह कहता हैं, ''जब वह मेरे लिए एक कोट ढूंढते हैं, तो भी उन्हें मुझे फिट होने वाला कोट ढूंढने में काफी समय लग जाता है. इसलिए मुझे लगता है कि वह मेरी परवाह नहीं करते.
साथ ही उसे ये भी लगता है कि उसकी बड़ी बहन को उसके पिता से बहुत प्यार और ध्यान मिलता है. वीडियो में लड़के के पहले पुलिस स्टेशन आने के बारे में जानकारी नहीं दी गई लेकिन उसकी मां ने बताया कि वह पहला 8 बार ऐसा कर चुका है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










