
8 दिनों बाद फिर गुलजार हुआ बेंगलुरु का रामेश्वरम कैफे, 1 मार्च को हुआ था धमाका
AajTak
बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च को धमाका होने के बाद अब इसे एक बार फिर से आम लोगों के लिए खोल दिया गया है. शिवरात्रि के मौके पर कैफे में पूजा की गई और शनिवार को इसमें ग्राहक सेवा फिर से शुरू कर दी गई. हालांकि इस बार कैफे में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और एंट्री गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शहर के चर्चित रामेश्वर कैफे में आठ दिन पहले हुए बम धमाके के बाद एक बार फिर से ये लोगों की सेवा के लिए खुल गया है. कैफे में 8 दिन पहले हुए विस्फोट में 10 लोग घायल हो गए थे. रामेश्वरम कैफे ने शनिवार को एक बार फिर अपने ग्राहकों को सेवा देना शुरू कर दिया. कड़े सुरक्षा इंतजामों के साथ कैफे को खोला गया है.
बता दें कि 1 मार्च को कैफे के ब्रुकफील्ड आउटलेट पर लो इंटेनसिटी का धमाका हुआ था जिसमें कई ग्राहक और होटल कर्मचारी घायल हो गए थे. महाशिवरात्री के अवसर पर कैफे को बड़ी धूमधाम से फिर से खोला गया था लेकिन ग्राहक सेवा की शुरुआत शनिवार से की गई है.
प्रशासन के मुताबिक,ग्राहकों की जांच के लिए कैफे के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं. एंट्री की अनुमति देने से पहले कर्मचारी प्रत्येक ग्राहक की हैंडहेल्ड डिटेक्टरों से जांच करेंगे. सभी ग्राहकों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और कर्मचारी किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखेंगे.
शनिवार की सुबह, द रामेश्वरम कैफे के सह-संस्थापक और सीईओ, राघवेंद्र राव ने अपने कर्मचारियों के साथ ग्राहकों का स्वागत करने से पहले राष्ट्रगान गाया. इसके बाद ग्राहकों को गेट पर लगाए गए मेटल डिटेक्टर से गुजरना पड़ा.
ग्राहकों को कैफे के अंदर लाइन में खड़े होकर ऑर्डर देते हुए देखा गया. सुबह 8 बजे तक, कैफे अपने सामान्य व्यवसाय पर वापस आ गया था और हमेशा की तरह ग्राहकों को नाश्ता परोस रहा था.
इसके मालिक राघवेंद्र राव ने कहा, 'हमने अपनी सुरक्षा टीम को मजबूत किया है और पूर्व सैनिकों को शामिल करके एक अलग पैनल बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि हमारी सभी शाखाओं में तैनात सुरक्षा गार्डों को प्रशिक्षित कर सकें.'

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









