
7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी... 4% बढ़ सकता है DA, जानिए कब होगा ऐलान
AajTak
अभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) 55% है. DA बढ़ोतरी का अंतिम फैसला जून 2025 के AICPI-IW डेटा पर निर्भर करेगा कि महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी होगी.
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा मिलने वाला है. सरकार जुलाई से बढ़ने वाला महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) जल्द ही बढ़ाने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार इस बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) बढ़ाकर 58 फीसदी कर सकता है. इस बढ़ोतरी का ऐलान अगस्त में किया जा सकता है.
कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता? मई 2025 के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) 0.5 अंक बढ़कर 144 पहुंच गया है. मार्च से मई तक, लगातार 3 महीने तक ये इंडेक्स बढ़ा है. मार्च में 143, अप्रैल में 143.5 और अब मई में 144 है. इस ट्रेंड को देखते हुए जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते में 3 से 4 फसीदी की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
अभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) 55% है. DA बढ़ोतरी का अंतिम फैसला जून 2025 के AICPI-IW डेटा पर निर्भर करेगा कि महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी होगी. यह डाटा अगस्त में जारी किया जाएगा. अगर 3 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़कर 58% हो जाएगा. वहीं अगर 4% महंगाई भत्ते में इजाफा किया जाता है तो यह बढ़कर 59 फीसदी हो जाएगा.
कब होगा ऐलान? जून 2025 का CPI-IW डाटा जुलाई के आखिर या अगस्त महीने के शुरुआत में आएगा. इसी आधार पर केंद्रीय कैबिनेट महंगाई भत्ता तय किया जाएगा. यह बढ़ोतरी सितंबर-अक्टूबर में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा किया जा सकता है. फिर ये बढ़ा हुआ भत्ता जुलाई के महीने से जोड़कर दिया जाएगा. डीए में यह बढ़ोतरी तबतक होगी, जबतक 8वां वेतन आयोग लागू नहीं होता.
कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग? पिछले वेतन आयोग के इतिहास पर नजर डालें तो किसी भी आयोग की सिफारिश लागू होने में 18 से 24 महीने का समय लगता है. ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि 8वां वेतन आयोग 2027 तक ही लागू हो सकता है. इसका मतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में इजाफे को लेकर कई और बढ़ोतरी मिल सकती है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










