
760 ग्राम गोल्ड, 150 ग्राम हीरे-पन्ना और फिर चोरी... कीमती रत्नों से जड़े एक करोड़ के कलश की कहानी
AajTak
लाल किला परिसर में जैन समुदाय के धार्मिक कार्यक्रम के दौरान करीब 1 करोड़ रुपये कीमत का का कलश चोरी हो गया. यह कलश 760 ग्राम सोना और 150 ग्राम कीमती रत्न हीरे, पन्ना और माणिक्य से जड़ा था. दिल्ली पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना CCTV में कैद हो गई है, उसके आधार पर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है.
राजधानी दिल्ली के रेड फोर्ट में स्थित 15 अगस्त पार्क में जैन समुदाय का धार्मिक कार्यक्रम चल रहा है. यहां से सोने के कलश चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस धार्मिक कार्यक्रम के बीच करीब एक करोड़ रुपये मूल्य का कलश गायब हो गया. जब सीसीटीवी चेक किए गए तो पता चला कि एक व्यक्ति धोती-कुर्ता पहनकर अनुष्ठान के बीच पहुंचा और कलश झोले में डालकर ले गया. इस कलश में 760 ग्राम सोना और 150 ग्राम कीमती रत्न, जिसमें हीरा, पन्ना और माणिक्य जड़े हुए थे.
यह कलश सिर्फ धन का प्रतीक नहीं था, बल्कि धार्मिक अनुष्ठानों का महत्वपूर्ण हिस्सा भी था. इसे जैन धर्म के एक प्रतिष्ठित समारोह के दौरान रोजाना पूजा के लिए लाया जाता था. आयोजन में इसे विशेष मंच पर रखा गया था, जहां केवल परंपरागत धोती-कुर्ता पहने अधिकृत लोग ही बैठ सकते थे. आयोजकों में से एक पुनीत जैन ने बताया कि कलश का मूल्य लगभग 1 करोड़ रुपये है. यह कई महीनों से धार्मिक अनुष्ठानों में उपयोग किया जा रहा था.
यहां देखें Video
इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि चोरी उसी समय हुई जब, कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का ध्यान कलश से हट गया था. प्रारंभ में आयोजकों ने सोचा कि कलश कहीं misplaced हो गया है, लेकिन जब कहीं कोई पता नहीं चला तो ई-एफआईआर दर्ज कराई गई.
यह भी पढ़ें: लाल किला, धार्मिक अनुष्ठान और सैकड़ों श्रद्धालु... धोती-कुर्ता पहनकर कौन ले गया एक करोड़ का कलश? चोरी की पूरी कहानी
दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी ने कई दिन पहले से जगह की रेकी की और फिर धोती-कुर्ता पहनकर वहां के लोगों से घुलमिल गया. CCTV फुटेज में आरोपी की गतिविधियां कैद हो गई हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










