
7550mAh बैटरी के साथ POCO फोन भारत में लॉन्च, मोबाइल से लैपटॉप भी होगा चार्ज
AajTak
POCO F7 Price in India: पोको ने भारतीय बाजार में अपना नया फोन POCO F7 5G लॉन्च कर दिया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. 31 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर आने वाले इस फोन में आपको 7550mAh की बैटरी मिलती है, जो 90W की चार्जिंग सपोर्ट करती है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.
POCO F7 भारत में लॉन्च हो चुका है. ये एक मिड रेंज स्मार्टफोन है जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. इसमें आपको Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा, जो 12GB RAM के साथ आता है. इसमें आपको 512GB तक का स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा.
इस फोन की खासियत इसकी बड़ी बैटरी है जिससे लैपटॉप तक चार्ज किया जा सकता है. इस फोन में 22.5W की रिवर्स चार्ज सपोर्ट है यानी इस फोन से लैपटॉप भी चार्ज कर सकते हैं. हालांकि फुल चार्ज नहीं होगा, लेकिन जरूरत पड़ने पर ये पर्पस सर्व कर देगा.
ब्रांड ने इस स्मार्टफोन को फ्लैगशिप किलर की तरह लॉन्च किया है, जिसमें कई प्रॉमिसिंग फीचर्स मिलते हैं. अच्छी बात है कि हैंडसेट IP रेटिंग सपोर्ट के साथ आता है. इस फोन का सीधा मुकाबला Pixel 8a, OnePlus 13R और iQOO Neo 10 से होगा.
POCO F7 में कंपनी ने 6.83-inch का OLED डिस्प्ले दिया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 7i इस्तेमाल किया गया है. ये स्मार्टफोन Snapdragon 8s Gen प्रोसेसर पर काम करता है.
यह भी पढ़ें: POCO C71 लॉन्च, 32MP कैमरा के साथ मिलेगी 5200mAh की बैटरी, ₹7 हजार से कम है कीमत
इसमें 12GB RAM और 256GB/ 512GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है. स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर काम करता है. डुअल सिम सपोर्ट वाला ये फोन 50MP के Sony IMX882 लेंस के साथ आता है. इसमें 8MP का अल्ट्रा वॉइड एंगल कैमरा मिलेगा.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










