
753.13 करोड़ रुपये खर्च कर गंगा पर पुल बनाएगी योगी सरकार, कानपुर समेत इन इलाकों को मिलेगा लाभ
ABP News
Kanpur News: ट्रांसगंगा सिटी के विकसित होने के बाद गंगा नदी पार करने के लिए भारी और हल्के वाहनों का आवागमन काफी बढ़ने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में ट्रांसगंगा सिटी को शहर से जोड़ने के लिए गंगा नदी पर चार लेन सेतु और पहुंच मार्ग के निर्माण की योजना को मंजूरी दी गई है. यह परियोजना वित्तीय वर्ष 2025–26 में अटल इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रस्तावित है.
प्रस्ताव के अनुसार गंगा नदी पर एक उच्च स्तरीय सेतु का निर्माण किया जाएगा, जिससे ट्रांसगंगा सिटी को सीधे कानपुर शहर से जोड़ा जा सकेगा. प्रस्तावित क्षेत्र में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा ट्रांसगंगा सिटी विकसित की जा रही है. इसका उद्देश्य कानपुर नगर और आसपास के क्षेत्रों की औद्योगिक इकाइयों को स्थानांतरित कर एक सुव्यवस्थित औद्योगिक क्षेत्र विकसित करना है.
ट्रांसगंगा सिटी के विकसित होने के बाद गंगा नदी पार करने के लिए भारी और हल्के वाहनों का आवागमन काफी बढ़ने की संभावना है. ऐसी स्थिति में वर्तमान गंगा बैराज मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने और जाम की समस्या पैदा होने की आशंका जताई गई है. इसी को ध्यान में रखते हुए गंगा नदी पर नए सेतु के निर्माण की आवश्यकता बताई गई है.
UP Fuel Shortage: यूपी में 17-18 दिन का पेट्रोल-डीजल स्टॉक, स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर संजय भंडारी का बड़ा दावा













