
75 KM की स्पीड, मेन लाइन के बजाय लूप लाइन में एंट्री... फिर मालगाड़ी से टक्कर, बागमती एक्सप्रेस एक्सीडेंट की पूरी डिटेल
AajTak
रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने यात्री ट्रेन के खड़ी मालगाड़ी से टकराने के तुरंत बाद एक वीडियो मैसेज जारी किया और कहा, "हमें चेन्नई डिवीजन के कवरपेट्टई स्टेशन पर बागमती एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच टक्कर की जानकारी मिली. बचाव एवं राहत दल तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंच गया."
मैसूर से बिहार के दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस (Mysore-Darbhanga Bagmati Express) चेन्नई के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई, जिसके बाद ट्रेन में आग लग गई. यह घटना शुक्रवार की शाम, कावराईपेट्टई रेलवे स्टेशन के पास हुई है. इस हादसे में 19 लोग घायल हुए, जिनको हॉस्पिटल पहुंचाया गया. हादसे के बाद फंसे हुए यात्रियों को बसों से पोन्नेरी ले जाने के बाद दो ईएमयू स्पेशल ट्रेनों से चेन्नई सेंट्रल पहुंचाया गया. सभी यात्रियों के पहुंचने के बाद उन्हें भोजन के पैकेट और पानी दिया गया और अरक्कोणम, रेनिगुंटा और गुडूर होते हुए दरभंगा जाने वाली पैसेंजर स्पेशल ट्रेन में बैठाया गया. स्पेशल ट्रेन 04.45 बजे रवाना हुई.
कैसे हुआ हादसा?
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडु में शुक्रवार को 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही एक एक्सप्रेस ट्रेन मुख्य लाइन में जाने के बजाय लूपलाइन में घुस गई और एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई. इस दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गए और एक कोच में आग लग गई. मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह बचाव और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "सरकार तेजी से राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है."

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










