
75 साल पहले गांधी ने जिसे अनहोनी कहा था, वह आज घटित हो रही है
The Wire
गांधी ने लिखा था कि कभी अगर देश की 'विशुद्ध संस्कृति' को हासिल करने का प्रयास हुआ तो उसके लिए इतिहास फिर से लिखना होगा. आज ऐसा हो रहा है. यह साबित करने के लिए कि यह देश सिर्फ़ हिंदुओं का है, हम अपना इतिहास मिटाकर नया ही इतिहास लिखने की कोशिश कर रहे हैं.
एक और 75वीं सालगिरह आने वाली है.2 अक्टूबर, 1947 के 75 साल हो रहे हैं. 2 अक्टूबर गांधी का जन्मदिन है. क्यों 1947 का 2 अक्टूबर महत्त्वपूर्ण है? क्योंकि अब हमें मालूम है कि यह गांधी के जीवनकाल का आख़िरी जन्मदिन होने वाला था. उन्होंने 78 साल पूरे कर लिए थे. ‘फ़र्ज़ कीजिए कि अनहोनी हो जाती है और (भारतीय) संघ में कोई भी मुसलमान हिफ़ाज़त और इज़्ज़त के साथ नहीं रह पाता है और वैसा ही हिंदुओं और सिखों के साथ पाकिस्तान में होता है. हमारी शिक्षा तब एक ज़हरीली शक़्ल अख़्तियार कर लेगी… फिर हम एक समय की खोज करेंगे जब हिंदुस्तान में एक ही धर्म था और हम उस विशुद्ध संस्कृति में वापस जाने की कोशिश करेंगे.
जिस देश में उस वक्त एक औसत भारतीय की उम्र 32 साल की थी, 78 साल जीना कुछ ख़ास तो था ही. गांधी को देखते यह अनुमान करना ग़लत न था कि वे और कई साल जी सकते हैं. लेकिन ऐसा होना न था. जल्दी ही, सिर्फ़ 3 महीने बाद, गांधी की हत्या कर दी जाने वाली थी. जैसे गांधी के स्वाभाविक तौर पर और कई साल जीने का अनुमान ग़लत न था, वैसे ही उनकी हत्या हो सकती है, यह आशंका भी उनके जीवन के आख़िरी सालों में घनी होती गई थी. ऐसा क़तई मुमकिन है कि हमें ऐसी कोई ऐतिहासिक तारीख़ न मिल पाए और अगर ऐसा हो भी जाए और हम वहां वापस जा सकें तो हम अपनी संस्कृति को उस विकृत समय में खींच ले जाएंगे और उचित ही पूरी दुनिया की दुत्कार हमें मिलेगी. उदाहरण के लिए अगर हम (अपने) इतिहास के मुग़ल काल को भूलने की बेकार कोशिश करेंगे तो हमें भूल जाना होगा कि दिल्ली में एक अज़ीम जामा मस्जिद थी जो दुनिया में लासानी हैसियत रखती थी या अलीगढ़ में कोई मुस्लिम यूनिवर्सिटी हुआ करती थी या दुनिया सात अचरजों में एक आगरा में कोई ताजमहल था या आगरा और दिल्ली में शानदार क़िले थे जिन्हें मुग़ल काल में तामीर किया गया था. हमें तब उस मक़सद को (विशुद्ध संस्कृति की खोज) हासिल करने के लिए इतिहास फिर से लिखना होगा.’
यह जन्मदिन ख़ास था. गांधी ने अपना जीवन जिस उद्देश्य को समर्पित किया था, वह पूरा हो गया था. जिन अंग्रेजों ने ‘भारत छोड़ो’ के जवाब में उन्हें और उनके मित्रों को जेल में डाल दिया था, आख़िरकार वे भारत छोड़कर जाने को बाध्य हो गए थे. अपने जीवनकाल में ही अपना उद्देश्य पूर्ण होते देखने से अधिक ख़ुशी क्या हो सकती है? इसलिए 15 अगस्त के ठीक बाद आने वाले इस जन्मदिन पर अगर उल्लास नहीं तो संतोष का अनुभव तो गांधी कर ही सकते थे.
मैंने लेकिन बात पूरी तरह ठीक नहीं की. अंग्रेजों से भारत को मुक्त करना उनके बृहद कार्यक्रम का एक हिस्सा भर था. इससे अधिक नहीं तो कम महत्त्व भी नहीं था उनके लिए भारत को जाति से मुक्त करना. अंग्रेज़ी हुकूमत को तो उखाड़ फेंकना फिर भी आसान था, जाति की जकड़ से देशवासियों को मुक्त करने का काम कहीं मुश्किल था.

यह त्रासदी नवंबर 2014 में बिलासपुर ज़िले के नेमिचंद जैन अस्पताल (सकरी), गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में आयोजित सरकारी सामूहिक नसबंदी शिविरों के दौरान हुई थी. ज़िला अदालत ने आरोपी सर्जन को ग़ैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराया और दो साल की क़ैद, 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही पांच अन्य आरोपियों को बरी कर दिया.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच केंद्र सरकार भले ही एलपीजी की किल्लत से इनकार कर रही है लेकिन गैस एजेंसियों पर लंबी क़तारें हैं. गैस की किल्लत से जूझते लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर आ रहे हैं. वहीं, दिल्ली में कुछ अटल कैंटीन बंद हैं, कई हॉस्टल मेस और गुरुद्वारों में लंगर भी सिलेंडर की कमी प्रभावित हो रहे हैं.

मनरेगा के राज्य-स्तरीय तथ्य एक राजनीतिक रूप से असहज स्वरूप दिखाते हैं. यह कार्यक्रम उन इलाकों में सबसे सफल नहीं रहा जहां ज़रूरत सबसे ज़्यादा थी, बल्कि वहां बेहतर रहा जहां प्रशासनिक ढांचा मज़बूत और राजनीतिक इच्छाशक्ति स्पष्ट थी. केरल और ओडिशा के आंकड़े बताते हैं कि मनरेगा अधिकार से अधिक प्रशासनिक योजना बन गई है, ऐसे में वीबी-जी राम जी को क्या अलग करना होगा?

फरवरी महीने में सुप्रीम कोर्ट ने दहेज हत्या के एक मामले में ज़मानत देने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस पंकज भाटिया की आलोचना की थी. अब एक पड़ताल में सामने आया है कि अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच जस्टिस भाटिया की अध्यक्षता वाली एकल-न्यायाधीश पीठ ने दहेज संबंधित हत्या के 510 मामले सुने थे, जिनमें से 508 केस में उन्होंने आरोपी की ज़मानत मंज़ूर की.

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद राज्य के शीर्ष प्रशासनिक पदों पर बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और शीर्ष पुलिस अधिकारियों को बदलने का आदेश दिया है. नौकरशाही में इस फेरबदल के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने सोमवार को राज्यसभा से वॉकआउट किया.

झारखंड के रहने वाले लल्लन सिंह की 13 मार्च की रात मध्य प्रदेश के सिंगरौली के बधौरा स्थित अडानी पावर प्लांट में मौत हो गई. बताया गया है कि इसे लेकर ख़बर फैली कि उनकी मृत्यु कार्यस्थल पर हुए हादसे में हुई और कंपनी प्रबंधन घटना को छिपाने की कोशिश कर रहा है. इस बात से मज़दूर आक्रोशित हो उठे, जिसके बाद कंपनी परिसर में आगजनी और तोड़फोड़ की गई. पुलिस के मुताबिक श्रमिक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी.

बीते शुक्रवार मध्य प्रदेश के शिवपुरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री कर गैस सिलेंडर की कथित किल्लत पर कटाक्ष करने वाले सरकारी प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. निलंबित शिक्षक ने इस कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए कहा कि उनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना था, किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं.


