
7280 करोड़ के रेयर अर्थ प्लान से चीनी वर्चस्व तोड़ पाएगा भारत? ये हैं फैक्ट्स
AajTak
भारत ने 7,280 करोड़ रुपये की एक योजना का ऐलान किया, जिसके तहत देश में रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट्स का उत्पादन शुरू किया जाएगा, ताकि चीन की एकाधिकार वाली सप्लाई चेन पर डिपेंडेंसी खत्म हो सके.
21वीं सदी में दुनिया बहुत आगे पहुंच चुकी है. विज्ञान के जरिये दुनियाभर में तेजी से विकास हो रहा है. इस विकास में 'रेयर अर्थ मैग्नेट्स' अहम भूमिका निभाता है. अमूमन यह लोगों को तो दिखाई नहीं देता है. लेकिन, ये आपके इलेक्ट्रिक वाहनों, स्मार्टफोन, लैपटॉप से लेकर हर इलेक्ट्रिक उपकरणों में इस्तेमाल किया जाता है.
यहां तक ही नहीं, आसमान में जो F-35 लड़ाकू विमान गरजते नज़र आते हैं वो भी इसी का कमाल है. इन सभी चीजों में एक चीज़ कॉमन है, वो है - रेयर अर्थ मैग्नेट्स.
दुनिया का विकास अगले चरण में कितना होगा यह इसी चीज़ पर निर्भर कर ही है. भारत अभी विकासशील देश है और आने वाले दो दशक में विकसित देश बनने की राह पर चल रहा है.
भारत के विकास को और मज़बूती देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने रेयर अर्थ मैग्नेट्स के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 7,280 करोड़ रुपये की योजना का ऐलान किया है.
फ़िलहाल दुनिया में रेयर अर्थ मैग्नेट्स के उत्पादन पर ड्रैगन यानि चीन का लगभग एकाधिकार है. बीजिंग दुनिया के 90 फीसदी बाज़ार को नियंत्रित करता है और इसकी ताक़त का इस्तेमाल कई मायनों में करता है. चीन रेयर अर्थ मैग्नेट्स का इस्तेमाल भू-राजनीतिक फायदा के लिए करता है.
भारत सरकार की ओर से यह 7,280 करोड़ की योजना ऐसा लाया गया जब हाल में ही चीन ने रेयर अर्थ मैग्नेट्स को लेकर सख्ती बरती और इसके निर्यात पर कड़े नियम लागू कर दिए. इसकी वजह से भारत समेत पूरी दुनिया के लिए आने वाले समय में इसकी आपूर्ति में चुनौतियां बढ़ने वाली हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







