
72 साल की एक्ट्रेस का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हुए यूजर्स, बोले- ओजेम्पिक का ओवरडोज
AajTak
72 साल की अमेरिकन टीवी होस्ट ओपरा विन्फ्रे के ट्रांसफॉर्मेशन ने फैंस को परेशान कर दिया है. पेरिस फैशन वीक में ओपरा एकदम अलग अवतार में नजर आईं. यहां ओपरा विन्फ्रे को कैजुअल लुक में देखा गया. लेकिन उनका वेट लॉस चर्चा का विषय बन गया और उनकी वीडियो वायरल हो गई.
अमेरिकी टॉक शो होस्ट ओपरा विन्फ्रे ने हाल ही में पेरिस फैशन वीक में सुर्खियां बटोरीं. इस आलीशान इवेंट में न सिर्फ उनके शानदार स्टाइल की तारीफ हुई बल्कि उनकी ट्रांसफॉर्मेशन ने भी सभी का ध्यान खींचा. ओपरा पहले से कहीं ज्यादा पतली दिख रही थीं. उन्होंने अपने इस नए लुक से सभी को हैरान कर दिया. 72 साल की ओपरा का लुक तुरंत सोशल मीडिया पर छा गया, जहां कई लोगों ने उनके वेट-लॉस ड्रग ओजेम्पिक के इस्तेमाल पर अटकलें लगाईं.
अचानक पतली हो गईं ओपरा?
इवेंट से वायरल वीडियो में ओपरा विन्फ्रे को कैजुअल लुक में देखा जा सकता है. उन्होंने जींस और जैकेट पहनी है. बालों को पोनीटेल में बांधा है और स्टाइलिश सनग्लासेस लगाए हुए हैं. उनका फ्रेश लुक जल्दी ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया. फैंस और क्रिटिक्स दोनों ने उनके ट्रांसफॉर्मेशन पर अपनी राय रखी है.
कुछ यूजर्स ने ओपरा की सेहत को लेकर चिंता जताई. एक ने पूछा, 'यहां ओजेम्पिक ओपरा क्या चल रहा है?' दूसरे ने कहा, 'मुझे डर है कि ओपरा ओजेम्पिक का ओवरडोज न कर लें. वेलफेयर चेक प्लीज.' हालांकि कुछ ने उनका बचाव किया और कहा, 'वह लगभग 80 साल की हैं. इस उम्र में वजन कम होना पूरी तरह नॉर्मल है'. कुछ ने उनकी तारीफ की कि वह शानदार लग रही हैं. साथ ही कहा कि वजन कम होने से घुटनों के दर्द जैसी हेल्थ इश्यूज में राहत मिल सकती है.
ओजेम्पिक लेती हैं ओपरा?
हॉलीवुड में सेलिब्रिटीज के ओजेम्पिक इस्तेमाल करने को लेकर चर्चा और तेज हो गई हैं. ये एक इंजेक्टेबल दवा है जो अक्सर टाइप 2 डायबिटीज के लिए प्रिस्क्राइब की जाती है और वजन कम करने के लिए तेजी से पॉपुलर हो रही है. ओपरा की पेरिस अपीयरेंस ट्रेंड करने के साथ ही यह बात और जोर पकड़ गई है. उन्होंने वेट-लॉस मेडिकेशन के इस्तेमाल पर खुलकर बात की है. लेकिन ओपरा ने यह कन्फर्म नहीं किया है कि वे इसके लिए ओजेम्पिक ले रही हैं या नहीं.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












