
70 साल पहले 'गायब' हुआ था घर का बेटा, बुढ़ापे में ऐसे परिवार से मिला...
AajTak
ये कहानी है अमेरिका के लुइस आर्मांडो की जिसके साथ कुछ ऐसा ही हुआ. 70 साल पहले लापता हुए लुइस आर्मांडो अल्बिनो की आखिरकार अपने परिवार से मिलन हुआ. ये ठीक वैसा ही था, मानो ये कोई बॉलीवुड फिल्म का सीन है.
बॉलीवुड फिल्मों में आपने कई बार देखा होगा कि कैसे कुंभ के मेले में बच्चे खो जाते हैं और सालों बाद बड़े होने पर अपने परिवार से मिलते हैं. मां अपने खोए हुए बेटे को जवानी में पहचानती है, और दोनों के बीच इमोशनल सीन होता है. ये 70 के दशक की फिल्मों के क्लासिक कहानी का हिस्सा रहा है.
लेकिन कहानी के इतर जब कुछ ऐसा हकीकत में हो. ये कहानी है अमेरिका के लुइस आर्मांडो की जिसके साथ कुछ ऐसा ही हुआ. 70 साल पहले लापता हुए लुइस आर्मांडो अल्बिनो की आखिरकार अपने परिवार से मिलन हुआ. ये ठीक वैसा ही था, मानो ये कोई फिल्म का सीन है.
ऐसे जुड़ी कड़ी से कड़ी
चलिए आपको इस कहानी के फ्लैशबैक में ले चलते हैं. साल 1951 था, जगह थी अमेरिका का कैलिफोर्निया. ओकलैंड के एक पार्क में एक मासूम बच्चा, लुइस आर्मांडो अल्बिनो, अपने भाई के साथ खेल रहा था. शाम के धुंधलके में, एक महिला ने उसे बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया और उसे अपने साथ पूर्वी तट ले गई. वहां उसे एक दंपति ने अपने बेटे की तरह पाला, और इतने सालों तक उसकी असल पहचान छिपी रही.
कहानी का अगला अध्याय तब खुलता है जब लुइस की भांजी, अलीदा एलेक्विन, ने उसकी तलाश शुरू की. एक ऑनलाइन DNA टेस्ट, जो 2020 में मजाक के तौर पर किया गया था, ने एक कड़ी का पता दिया. यह टेस्ट 22 प्रतिशत का मैच दिखा रहा था, लेकिन परिवार ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया. 2024 में, अलीदा ने दोबारा अपने मामा को खोजने का जिम्मा लिया.
70 साल बाद हुई परिवार से मुलाकात

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










