
70 साल की महिला बनी एडल्ट स्टार, लोग हुए हैरान
AajTak
70 साल की महिला ने एडल्ट इंडस्ट्री में काम शुरू किया है. उन्हें पेंशन भी मिलती है. महिला का कहना है कि एक डॉक्यूमेंट्री देखने के बाद उन्होंने एडल्ट इंडस्ट्री में काम करने का फैसला किया. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की है तो कई लोगों ने सवाल उठाए हैं.
एक 70 साल की महिला ने बताया है कि उन्होंने एडल्ट इंडस्ट्री में कदम रखा है. जबकि उन्हें सरकार की ओर से पेंशन भी मिल रही है. इस महिला का नाम सियोभान बर्ट है. वह ब्रिटेन में रहती हैं और पहले फूल बेचने का काम किया करती थीं.
एडल्ट इंडस्ट्री में Siobhan Burt को 'कैरोलिन' नाम दिया गया. उन्होंने एक पॉडकास्ट में एडल्ड इंडस्ट्री की अपनी लाइफ के बारे में बताया है. उन्होंने कहा कि वह इस बारे में ज्यादा नहीं जानती थीं. ये बुजुर्ग महिला पेंशन भी लेती हैं. यही वजह है कि लोग उनके बारे में जानकर हैरानी जता रहे हैं.
कुछ लोग इस महिला की तारीफ कर रहे हैं, हालांकि, ज्यादातर यूजर्स हैरानी जता रहे हैं. वहीं, एक यूजर ने कहा, 'यह महिला काफी खुश करने वाली है, एक किताब लिखो आप. आप ब्रिलियंट हैं.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'आप दिल से काफी जवान हैं कैरोलिन और आपको देखकर लगता नहीं कि आपकी इतनी उम्र है.'
कुछ लोगों का कहना है कि इंटरनेट पर फेमस होने और खबरों में आने के लिए लोग आजकल इस तरह के फैसले ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि 70 साल की महिला को अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए.
वहीं, Siobhan Burt ने बताया कि वह एक ऐसी महिला को भी जानती हैं जो 85 साल की उम्र में एडल्ट इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. इस महिला को देखने के बाद ही उन्हें लगा था कि वह भी इस इंडस्ट्री में काम कर सकती हैं.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










