
70 साल का पति और 28 की पत्नी, कपल ने बताई अपनी Love Story, मगर लोग कर रहे ट्रोल
AajTak
Age Gap Couple: इस कपल की उम्र में 42 साल का फासला है. लड़की का कहना है कि उसके पति की अधिक उम्र होने का कारण लोग इन्हें काफी ट्रोल करते हैं.
किसी ने क्या खूब कहा है कि प्यार की कोई उम्र और सीमा नहीं होती. इसका उदाहरण कई कपल बने हैं. ऐसा ही एक कपल है, डेव और जैकी. इनकी उम्र में 42 साल का फासला है. जहां डेव 70 साल के हैं, तो वहीं जैकी की उम्र 28 साल है. हालांकि दोनों सोशल मीडिया पर लोगों की ट्रोलिंग का काफी शिकार होते हैं. ये कपल अमेरिका में रहता है.
इनकी मुलाकात 7 साल पहले एक डेटिंग एप पर हुई थी. इसके बाद डेव जैकी से मिलने के लिए उनके देश फिलीपींस पहुंचे. दोनों ने इसके बाद एक दूसरे को डेट करना भी शुरू कर दिया.
द सन की रिपोर्ट के अनुसार, जैकी का कहना है कि उनके पति और उनके बीच उम्र का अधिक फासला होने के कारण लोग उन्हें गोल्ड डिगर बुलाते हैं. लोग उनके पति को उनका दादा बोलते हैं. लेकिन ये सच्चा प्यार है. लोग जैकी के लिए बोलते हैं कि वो डेव के साथ केवल उनके पैसों के लिए हैं. कपल सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म टिकटॉक पर काफी मशहूर है.
इनके अकाउंट का नाम @dave_jackie2818 है. इस पर कपल के करीब 50 हजार फॉलोअर्स हैं. यहां ये अकसर वीडियो पोस्ट करते हैं. जिसके जरिए ये दुनिया को अपना सच्चा प्यार दिखाने की कोशिश करते हैं.
इनके एक हालिया वीडियो को 30 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है. इसमें कपल ने कहा है कि उनकी उम्र के बीच 42 साल का फासला है लेकिन इससे इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.
एक अन्य वीडियो में जैकी अपने पति डेव की गोद में बैठी दिखीं. उन्होंने डेव को किस भी किया. पोस्ट के कैप्शन में जैकी ने खुद को खुशनसीब बताया. इनके पोस्ट पर लोग काफी निगेटिव कमेंट्स करते हैं. कोई जैकी को गोल्ड डिगर बुलाता है, तो कोई डेव को दादाजी बोलता है. जैकी का कहना है, 'हमारे बीच उम्र में 42 साल का फासला है, लेकिन इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता. आप जानते हैं, हम एक दूसरे से काफी प्यार करते हैं. यही सबसे ज्यादा जरूरी है.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










