
70 साल का दूल्हा, 22 साल की दुल्हन, पाकिस्तान की ये शादी हो रही है वायरल
AajTak
ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन... पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो इस गाने की लाइन बिल्कुल सही साबित करता है.
पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में हुई एक अनोखी शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. 70 साल के हकीम बाबर ने 22 साल की युवती से शादी रचाई है, और दोनों के बीच 48 साल के उम्र के अंतर ने इंटरनेट पर बड़ा तूफान खड़ा कर दिया है. शादी के बाद सामने आए उनके प्रोफेशनल ब्राइडल फोटोशूट और वीडियो ने सोशल मीडिया पर शेयर किया.
ब्राइडल फोटोशूट ने बढ़ाई चर्चा
शादी के बाद कपल ने पारंपरिक अंदाज में फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं. एक क्लिप में दुल्हन 'एक था टाइगर' फिल्म के मशहूर गाने 'दिल दियां गल्लां' गाती नजर आती है, जबकि दूल्हा सुर में उसका साथ देता दिख रहा है. यह प्यारा लेकिन असामान्य दृश्य जैसे ही X (ट्विटर) पर पहुंचा, लोगों ने इसे धड़ाधड़ शेयर करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते यह शादी पूरे पाकिस्तान की वायरल चर्चा बन गई.
ये जोड़ी देखकर लोगों ने क्या कहा
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कुछ यूज़र्स ने कपल के आत्मविश्वास और खुलेपन की तारीफ की, जबकि कई लोगों ने उम्र के बड़े अंतर पर मज़ाक भी किया. मीम्स, कमेंट और रिएक्शन की बाढ़ ने इस शादी को पाकिस्तान से भारत तक वायरल कर दिया है.
कपल ने क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









