
'7-8 थप्पड़ मारे, मेरा कुर्ता फट गया, लात-घूंसे बरसाता रहा विभव...', पुलिस को स्वाति मालीवाल ने क्या बताया
AajTak
दिल्ली की सिविल लाइन पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की ली है. AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के सहयोगी विभव पर कथित हमले का आरोप लगाया है. इस मामले में विभव को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भी शुक्रवार को तलब किया है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास में पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. स्वाति ने सीएम केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायत में सिर्फ विभव को आरोपी बनाया गया है. स्वाति का कहना है कि उन्हें लातों से मारा गया है. पेट और बॉडी पर भी हमला किया गया है. स्वाति ने दिल्ली पुलिस को चार दिन पहले किए गए पीसीआर कॉल के बारे में भी सिलसिलेवार जानकारी दी है.
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को मारपीट, छेड़छाड़ और धमकाने की धाराओं में FIR दर्ज की है. उसके बाद देर रात स्वाति का मेडिकल एग्जामिनेशन कराया गया. अब जल्द ही उनके मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए जाने की तैयारी है. पुलिस ने विभव कुमार की तलाश तेज कर दी है. उससे भी पूछताछ की जानी है. विभव को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भी शुक्रवार को तलब किया है.
स्वाति ने पुलिस से क्या कहा है?
स्वाति मालीवाल ने पुलिस को दिए बयान में कहा, मेरी तरफ से बिना किसी उकसावे के उसने (विभव) मुझे थप्पड़ मारना शुरू कर दिया. मैं चिल्लाती रही, उसने मुझे कम से कम 7-8 थप्पड़ मारे. मैं पूरी तरह सदमे में थी और बार-बार मदद के लिए चिल्ला रही थी. खुद को बचाने के लिए मैंने उसे अपने पैरों से दूर धकेला. इस बीच, वो फिर मुझ पर झपटा और बेरहमी से पिटाई करने लगा. मेरी शर्ट खींच दी. मेरी शर्ट के बटन खुल गए. उसने मेरा सिर पकड़ा और टेबल पर मार दिया. मैं लगातार मदद के लिए चिल्ला रही थी और उसे अपने पैर से दूर धकेल रही थी. उसके बावजूद विभव कुमार नहीं माना और वो अपने पैरों से मेरे सीने, पेट और कमर के निचले हिस्से पर लात मारकर हमला करता रहा. मुझे बहुत ज्यादा दर्द हो रहा था और मैं उसे रुकने के लिए मिन्नतें करती रही. मेरी शर्ट निकलती जा रही थी. फिर भी वो मुझ पर हमला करता रहा. मैंने उससे बार-बार कहा कि मुझे पीरिएड आ रहे हैं और मुझे छोड़ दो. मुझे बहुत दर्द हो रहा था. हालांकि, उसने बिल्कुल रहम नहीं किया और वो बार-बार पूरी ताकत से हमला करता रहा. मैं किसी तरह छूटकर भागी. फिर मैं ड्राइंग रूम के सोफे पर बैठ गई और हमले के दौरान जमीन पर गिरे अपने चश्मे को उठाया. इस हमले के बाद मैं सदमे में आ गई. मुझे गहरा सदमा लगा और मैंने 112 नंबर पर कॉल करके घटना की सूचना दी.
केजरीवाल से मिलने सीएम आवास पहुंची थीं स्वाति
बता दें कि 13 मई को स्वाति मालीवाल अपने पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पहुंची थीं. स्वाति ने शिकायत में दावा किया है कि जब वो ड्राइंग रूम में इंतजार कर रही थी, तभी बिभव ने मेरे साथ साथ बदसूलकी की. बिना किसी उकसावे के हमला किया है, जिसके बाद स्वाति ने पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी. बाद में स्वाति पुलिस स्टेशन भी पहुंची थीं. हालांकि, वो बाद में शिकायती पत्र देने की बात कहकर चली गई थीं.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







