
7,000mAh बैटरी के साथ Galaxy F62 भारत में लॉन्च, कीमत-फीचर्स
AajTak
Samsung ने भारत में F सीरीज के तहत दूसरा स्मार्टफोन Galaxy F62 लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन में Galaxy Note 10 वाला ही प्रोसेसर है और चार रियर कैमरे दिए गए हैं.
साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung ने भारत में एक बार फिर से 7,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया है. इससे पहले भी कंपनी ने 7,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन Galaxy M51 पेश किया था. इस बार ये Galaxy F सीरीज का स्मार्टफोन Galaxy F62 है. Samsung Galaxy F62 को भारत में लाइव स्ट्रीम के जरिए लॉन्च कर दिया गया है. पिछले साल अक्टूबर में Samsung F41 के लॉन्च के साथ F-series की शुरूआत की गई थी. Samsung Galaxy F62 में एक पंच होल डिस्प्ले डिजाइन दिया गया है. पिछले F सीरीज के मुकाबले इसका डिजाइन अलग है. इस स्मार्टफोन के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें सैमसंग का इनहउस ऑक्टा कोर Exynos 9825 प्रोसेसर दिया गया है. आपको बता दें कि इस प्रोसेसर को कंपनी ने 2019 में Galaxy Note 10 के साथ लॉन्च था. इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसमें 8GB तक का रैम दिया गया है. ये कंपनी के लेटेस्ट One UI 3.1 पर काम करता है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









