
7 राज्यों को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट को 2 नए जज, SC कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
AajTak
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सात राज्यों के हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस की नियुक्ति की सिफारिश की है. इनमें केरल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, बॉम्बे और गुजरात हाई कोर्ट शामिल हैं. इसके अलावा शीर्ष अदालत में भी दो जस्टिस बनाने के लिए नामों की सिफारिश की है.
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने शीर्ष अदालत में दो जजों के अलावा सात हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस की नियुक्ति की सिफारिश भी की है. इनमें केरल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, बॉम्बे और गुजरात हाई कोर्ट हैं, जहां स्थायी चीफ जस्टिस की नियुक्ति होनी है.
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई में तीन वरिष्ठ जजों के कॉलेजियम की सिफारिश के मुताबिक, इलाहाबाद हाई कोर्ट की जज जस्टिस सुनीता अग्रवाल को गुजरात हाई कोर्ट, गुजरात हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभाल रहे जस्टिस आशीष जे देसाई को केरल हाई कोर्ट, ओडिशा हाई कोर्ट के जज जस्टिस शुभाशीष तालपत्र को वहीं का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की गई है. कॉलेजियम की सिफारिश मान लेने के बाद नियुक्ति होते ही जस्टिस तालपत्र त्रिपुरा हाई कोर्ट के पहले जज होंगे जो चीफ जस्टिस बनेंगे.
त्रिपुरा HC के पहले जज बनेंगे चीफ जस्टिस
दिल्ली हाई कोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल को मणिपुर हाई कोर्ट, बॉम्बे हाई कोर्ट के जज जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर को आंध्रप्रदेश हाई कोर्ट, इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय को बॉम्बे हाई कोर्ट और कर्नाटक हाई कोर्ट के जज जस्टिस आलोक अराधे को तेलंगाना हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की गई है.
कई राज्यों के चीफ जस्टिस के नामों की सिफारिश
दिल्ली हाई कोर्ट के जज सिद्धार्थ मृदुल से पहले कॉलेजियम ने बॉम्बे हाई कोर्ट के जज जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर को मणिपुर हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की थी. उस पर केंद्र सरकार की मुहर नहीं लगी तो कॉलेजियम ने जस्टिस ठाकुर को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश कर दी है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







