
7 करोड़ तो झांकी, 500 लॉकर बाकी! बेरोजगारों को सपने दिखाकर कमाया काला धन, अब बड़ा एक्शन
AajTak
पिछले महीने राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने आरोप लगाया था कि इन लॉकरों में पेपर लीक से कमाया गया काला धन रखा गया है. धनतेरस के दिन काली कमाई का जो खुलासा हुआ उसने लोगों के होश उड़ा दिए. कहा जा रहा है कि इस खुलासे ने कई सफेदपोशों की नींद भी उड़ा दी है.
राजस्थान में जयपुर के गणपति प्लाजा (Ganpati Plaza) के लॉकरों से काली कमाई का होश उड़ा देने वाला सच सामने आया है. हालांकि, इसे तो अभी ट्रेलर कहा जा रहा है. इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) की कार्रवाई में अभी तक लॉकरों से 7 करोड़ रुपये से ज्यादा का कैश और 12 किलो से ज्यादा सोना बरामद किया जा चुका है. पैसों की गिनती जारी है.
दरअसल, पिछले महीने राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने आरोप लगाया था कि इन लॉकरों में पेपर लीक से कमाया गया काला धन रखा गया है. धनतेरस के दिन काली कमाई का जो खुलासा हुआ उसने लोगों के होश उड़ा दिए. कहा जा रहा है कि इस खुलासे ने कई सफेदपोशों की नींद भी उड़ा दी है क्योंकि आरोप है कि इन लॉकरों में वो ब्लैक मनी है जो बेरोजगारों को धोखा देखकर कमाई गई है.
इस मामले में नोटिस देकर जवाब मांगा गया था
अब तक आयकर विभाग की टीम जयपुर में ऐसे 'काले लॉकर' से सात करोड़ का कैश और बारह किलो सोना जब्त कर चुकी है. नोटों की गड्डियों से भरा ब्रीफकेस मिला. इसमें पांच-पांच सौ रुपये के नोट थे. ये काला धन बेईमानी से कमाकर लॉकर में कैद करके रखा गया है. नोटों की कई गड्डियों को जोड़कर बंडल बनाए गए थे. एक-एक बंडल में पांच गड्डियां और एक गड्डी में पांच सौ के 100 नोट थे. इस मामले में लॉकर वालों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया था. जवाब न मिलने के बाद आयकर विभाग की टीम ने तलाशी ली.
लॉकर से निकलती काली कलाई का खजाना किसका?
लॉकर खुलवाने के लिए बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा धरना तक दे चुके हैं. इन आरोपों के साथ कि गणपति प्लाजा के लॉकर्स में 500 करोड़ से ज्यादा का काला धन हो सकता है. अब सवाल उठ रहा है कि लॉकर से निकलती काली कलाई का खजाना किसका है? जनता को कैसे लूटकर ये करोड़ों की ब्लैकमनी इकट्ठा हुई?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









