
68 उम्मीदवार करोड़पति, 57 के खिलाफ क्रिमिनल केस... जानें गुजरात लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों का पूरा लेखा-जोखा
AajTak
गुजरात की सूरत लोकसभा सीट निर्विरोध बीजेपी के खाते में आ चुकी है, ऐसे में गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीट की बात करें तो कुल 266 कैंडिडेट्स में से 36 यानी 14 प्रतिशत कैंडिडेट्स के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है. इसके अलावा 21 यानी 8 प्रतिशत कैंडिडेट्स ऐसे हैं, जिनके खिलाफ गंभीर किस्म के आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें अपराध साबित होने पर 5 साल से अधिक की सजा हो सकती है.
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 7 मई के दिन गुजरात की सभी 25 लोकसभा सीटों (सूरत को छोड़कर) पर मतदान होगा. इससे पहले गुजरात इलेक्शन वॉच एंड एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म (ADR) ने गुजरात लोकसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ रहे कुल 266 कैंडिडेट्स के घोषणा पत्रों का विश्लेषण जारी किया है. गुजरात की सूरत लोकसभा सीट निर्विरोध बीजेपी के खाते में आ चुकी है, ऐसे में गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीट की बात करें तो कुल 266 कैंडिडेट्स में से 36 यानी 14 प्रतिशत कैंडिडेट्स के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है.
इसके अलावा 21 यानी 8 प्रतिशत कैंडिडेट्स ऐसे हैं, जिनके खिलाफ गंभीर किस्म के आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें अपराध साबित होने पर 5 साल से अधिक की सजा हो सकती है. गुजरात में चुनाव लड़ रहे मुख्य राजनीतिक दलों में सबसे ज्यादा कांग्रेस के 23 में से 9 कैंडिडेट्स, बीजेपी के 26 में से 6 कैंडिडेट्स, आम आदमी पार्टी के दोनों कैंडिडेट्स के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. गुजरात की 25 लोकसभा सीट पर चुनावी मैदान में मौजूद 118 स्वतंत्र कैंडिडेट्स में से 18 के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज है.
बता दें कि गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने सभी 26, बीएसपी ने 24, कांग्रेस ने 23 सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं. इनको और अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों को मिलाकर कुल 266 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं. इन 266 कैंडिडेट्स में से 26 प्रतिशत यानी 68 कैंडिडेट्स ने अपनी संपत्ति 1 करोड़ से ज्यादा घोषित की है. इनमें बीजेपी के 26 में से 24 कैंडिडेट्स, कांग्रेस के 23 में से 21 कैंडिडेट्स, बीएसपी के 24 में से 4 तो स्वतंत्र चुनाव लड़ रहे 118 में से 12 कैंडिडेट्स के पास 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति है.
गुजरात लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे 266 कैंडिडेट्स में से सर्वाधिक संपत्ति 147 करोड़ रुपये है, जो कि जामनगर लोकसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट पूनमबेन माडम के पास है. दूसरे स्थान पर 65 करोड़ की संपत्ति के साथ गांधीनगर लोकसभा सीट के बीजेपी कैंडिडेट और गृहमंत्री अमित शाह हैं. वहीं तीसरे स्थान पर 39 करोड़ की संपत्ति के साथ नवसारी लोकसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट और गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सी.आर. पाटील हैं. दूसरी तरफ सबसे कम संपत्ति के साथ चुनाव लड़ रहे कैंडिडेट की बात करे तो बारडोली लोकसभा से बीएसपी कैंडिडेट रेखाबेन चौधरी के पास मात्र 2,000 रुपए है.
गुजरात लोकसभा का चुनाव लड़ रहे 266 कैंडिडेट्स में से 7 कैंडिडेट्स अशिक्षित, 14 कैंडिडेट्स पांचवी क्लास से कम पढ़े-लिखे हैं. वहीं 152 कैंडिडेट्स यानी 57 प्रतिशत ने पांचवी से बारहवीं तक पढ़ाई की है. 14 कैंडिडेट्स डिप्लोमा होल्डर हैं तो 79 कैंडिडेट्स यानी 30 प्रतिशत ग्रेजुएट या फिर इससे ज्यादा की पढ़ाई वाले हैं, जिनमें से 5 कैंडिडेट्स पीएचडी होल्डर हैं. इनकी बात करें तो पोरबंदर लोकसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट मनसुख मांडवीया, बनासकांठा लोकसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट रेखाबेन चौधरी, जूनागढ़ सीट से बीएसपी कैंडिडेट जयंतीलाल मांकडिया शामिल हैं.
गुजरात लोकसभा के चुनावी मैदान में उतरे 266 कैंडिडेट्स की बात करें तो 77 कैंडिडेट्स यानी 29 प्रतिशत 25 से 40 साल की उम्र के है, 148 कैंडिडेट्स यानी 56 प्रतिशत 41 से 60 साल की उमर के है तो बाकी के 41 कैंडिडेट्स यानी 15 प्रतिशत की उम्र 61 से 80 साल है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









