
66 की उम्र में रचाई दूसरी शादी, PAK एक्ट्रेस ने शेयर किए बेडरूम सीक्रेट्स, बोली- मेरे पति...
AajTak
पाकिस्तानी एक्ट्रेस बुशरा अंसारी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वो पाकिस्तान के कई टॉप शोज में काम कर चुकी हैं और अभी भी एक्टिंग में सुपर एक्टिव हैं. मगर अब बुशरा ने अपनी मैरिड लाइफ को लेकर एक सीक्रेट रिवील किया है.
बुशरा अंसारी पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. बुशरा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. वो पाकिस्तान के कई टॉप सीरियल्स में काम कर चुकी हैं. मगर बुशरा की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ हेडलाइन्स में बनी रहती है.
दूसरी शादी को लेकर क्या बोलीं बुशरा?
दरअसल, बुशरा अंसारी 69 साल की हैं. मगर 66 साल की उम्र में उन्होंने पाकिस्तानी एक्टर इकबाल हुसैन संग दूसरी शादी करके हर किसी के होश उड़ा दिए थे. अब बुशरा अंसारी ने एक इंटरव्यू में दूसरे पति संग अपने रिश्ते पर बात की है. उन्होंने अपने बेडरूम सीक्रेट्स भी रिवील किए.
बुशरा अंसारी ने बताया- सबसे अच्छी बात ये है कि शुरुआत से ही हमारे बेडरूम्स अलग हैं. ना किसी के उठने-बैठने से किसी को प्रॉब्लम होती है. ना किसी के खर्राटों से किसी को परेशानी होती है. अलग बेडरूम्स होने की वजह से किसी के शोर शराबे से भी किसी को कोई परेशानी नहीं होती.
बुशरा आगे बोलीं- मेरे पति सुबह उठकर इस्लामाबाद काम करने चले जाते हैं. मैं भी काम से बाहर निकल जाती हूं, तो हमारा ज्यादा मिलना-मिलाना होता नहीं है. मेरे पति के खाने-पीने में भी कोई नखरे नहीं हैं. बुशरा ने बताया कि उनके पति काफी खुशमिजाज इंसान हैं. उनका रिश्ता अच्छा चल रहा है.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












