
63 साल की महिला की फिटनेस देख लोग रह जाते हैं हैरान, फोटोज Viral
AajTak
महिला की उम्र 63 साल है, लेकिन इस उम्र में भी वो सुपरफिट लगती हैं. उनके वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गए हैं.
63 साल की एक महिला की कहानी वायरल हो रही है जिसने अधिक उम्र में भी अपनी शानदार फिटनेस का राज शेयर किया है. नाम है लेस्ली मैक्सवेल. बच्चों की दादी बन चुकी लेस्ली ने उन एक्सरसाइज के बारे में बताया है जिससे वह अपने शरीर को फिट रखती हैं.
लेस्ली ने दावा किया वो जो एक्सरसाइज करती हैं, उससे बॉडी किसी भी उम्र में सुगठित रहती है. हाल ही में वह व्हाइट बिकिनी वाले फोटो में नजर आई थीं.
इससे पहले लेस्ली तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने अपनी लव लाइफ का खुलासा किया था. लेस्ली ने ये भी माना था कि उनके कई पार्टनर कम उम्र के थे. खास बात ये है कि उनके पति और उनमें खुद, 13 साल की उम्र का अंतर है.
लेस्ली मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) की रहने वाली हैं. वह वर्कआउट से संबंधित वीडियो ऑनलाइन शेयर करती रहती हैं. उनका मानना है कि उम्र के बावजूद वेट ट्रेनिंग (Weight Training) स्वास्थ्य और शरीर का आकार बदलने के लिए सबसे कारगर एक्सरसाइज है.
इंस्टाग्राम पर हैं 91 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स उनके 91 हजार से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं. उन्होंने अपने कई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने ऐब्स (Abs) और मस्क्यूलर आर्म्स दिखाए हैं. उन्होंने कहा कि पोज करना भी आइसोमेट्रिक ट्रेनिंग (Isometric Training) का ही हिस्सा है.
लेस्ली का कहना है कि संख्या में उम्र भले ही बढ़ जाए शरीर और मन को युवा बनाए रखने के लिए वह एक्सरसाइज और अच्छा खाना खाती हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










