
61 साल के बॉयफ्रेंड को घर लेकर पहुंची 19 साल की लड़की, भड़के मां-बाप ने उठाया ये कदम
Zee News
19 साल की सैन्य पुलिस अधिकारी ऑड्रे चेयेने-स्माइली मून (Audrey Cheyenne-Smiley Moon) और 61 साल के केविन (Kevin) की पहली मुलाकात साल 2020 में डेटिंग साइट पर हुई थी. अब दोनों ने शादी कर ली है और बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं.
वॉशिंगटन: अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि प्यार अंधा होता है और इसके लिए उम्र की सीमा नहीं होती. इस बात को एक अमेरिकी कपल ने सही साबित कर दिया है, जिनके बीच 42 साल का अंतर है और दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं. 19 साल की सैन्य पुलिस अधिकारी ऑड्रे चेयेने-स्माइली मून (Audrey Cheyenne-Smiley Moon) ने 61 साल के केविन (Kevin) शादी कर ली है और अब दोनों बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं.
ऑड्रे चेयेने-स्माइली मून (Audrey Cheyenne-Smiley Moon) और केविन (Kevin) की पहली मुलाकात साल 2020 में डेटिंग साइट पर हुई थी. उम्र में 42 साल का अंतर होने के बावजूद स्माइली मून शुरू में केविन के बायो को देखकर आकर्षित हुईं, जिसमें लिखा हुआ था कि वह एक अनुभवी सैन्य पुलिस में काम करने वाले शख्स हैं.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



