
6000mAh बैटरी, 48MP कैमरा वाले इस Redmi फोन का नया वेरिएंट लॉन्च, कीमत 12999 रुपये
AajTak
Redmi 9 Power का 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया गया है. ये नया वेरिएंट फोन के 4GB रैम ऑप्शन्स के साथ मौजूद रहेगा. Redmi 9 Power को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था.
Redmi 9 Power का 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया गया है. ये नया वेरिएंट फोन के 4GB रैम ऑप्शन्स के साथ मौजूद रहेगा. Redmi 9 Power को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था. कंपनी ने कहा है कि फोन का नया वेरिएंट ग्राहकों की डिमांड पर लाया गया है. नए वेरिएंट में रैम के अलावा और कोई बदलाव नहीं किया गया है. ये फोन 6,000mAh बैटरी, 48MP प्राइमरी कैमरा और स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर के साथ आता है. Redmi 9 Power के नए 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत भारत में 12,999 रुपये रखी गई है. ये फोन ब्लेजिंग ब्लू, इलेक्ट्रिक ग्रीन, फियरी रेड और माइटी ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है. ग्राहक इसे ऐमेजॉन, शाओमी की वेबसाइट, मी होम्स और मी स्टूडियोज से खरीद सकते हैं. आपको बता दें Redmi 9 Power के 4GB + 64GB वेरिएंट को 10,999 रुपये और 4GB + 128GB वेरिएंट को 11,999 रुपये में भारत में लॉन्च किया गया था.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










