
6000mAh बैटरी और 48MP कैमरा वाले Samsung फोन पर ऑफर, सिर्फ 541 रुपये की EMI पर खरीदें
AajTak
Amazon और Flipkart पर चल रही सेल खत्म हो गई है, लेकिन कई स्मार्टफोन को आप अभी भी EMI और एक्सचेंज ऑफर पर खरीद सकते हैं. अगर आपका बजट 12 हजार रुपये से कम है, तो 6000mAh की बैटरी और 48MP कैमरा वाला Samsung Galaxy M12 आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
Amazon और Flipkart पर चल रही सेल खत्म हो गई है, लेकिन कई स्मार्टफोन को आप अभी भी EMI और एक्सचेंज ऑफर पर खरीद सकते हैं. अगर आपका बजट 12 हजार रुपये से कम है, तो 6000mAh की बैटरी और 48MP कैमरा वाला Samsung Galaxy M12 आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और इस पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
Samsung Galaxy M12 में 6.5-inch की HD+ TFT स्क्रीन मिलती है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है. Infinity-V नॉच कटआउट और 720x1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली यह स्क्रीन 269PPI पिक्सल डेंसिटी के साथ आती है.
स्मार्टफोन Exynos 850 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज तक मिलता है. स्टोरेज को एक्सपैंड करने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड का भी ऑप्शन दिया गया है. डुअल सिम सपोर्ट वाला यह फोन Android 11 पर बेस्ड One UI 3.1 पर काम करता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










