
6000mAh की बैटरी और डुअल रियर कैमरा वाले सस्ते स्मार्टफोन की पहली सेल आज, काफी कम है कीमत
AajTak
Infinix Hot 12 Play को आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा. Flipkart के जरिए आप इस स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं. जानिए क्या मिल रहा है ऑफर.
Infinix Hot 12 Play को कुछ समय पहले भारत में लॉन्च किया गया था. अब इसे पहली बार बिक्री के लिए आज उपलब्ध करवाया जाएगा. Infinix Hot 12 Play एक बजट-सेंट्रिक स्मार्टफोन है. इसमें बड़ी स्क्रीन के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है.
Infinix Hot 12 Play में Unisoc प्रोसेसर का यूज किया गया है. इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसके अलावा फोन में आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर और चार्जिंग के लिए Type-C पोर्ट देखने को मिलेगा. यहां पर आपको इसकी कीमत और दूसरी डिटेल्स बता रहे हैं.
Infinix Hot 12 Play की कीमत और लॉन्च ऑफर
Infinix Hot 12 Play को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ उतारा गया है. आपको बता दें कि ये इंट्रोडक्टरी कीमत है और इसकी कीमत बाद में कंपनी बढ़ा सकती है. इस फोन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए बेचा जाएगा.
ये भी पढ़ें:- Oppo A57 (2022) हुआ लॉन्च, तीन कैमरे के साथ मिलती है 5000mAh बैटरी, जानिए कीमत और फीचर
Flipkart पर आज दोपहर 12 बजे से Infinix Hot 12 Play को खरीदा जा सकता है. कंपनी इस पर कई ऑफर्स भी दे रही है. RBL Bank क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूजर्स को 10 परसेंट का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










