
60 करोड़ के साइबर फ्रॉड में 12 ठग गिरफ्तार, 943 बैंक खातों का हुआ था इस्तेमाल
AajTak
मुंबई पुलिस ने साइबर फ्रॉड का बड़ा भंडाफोड़ करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक दंपति भी शामिल है. आरोपियों ने बैंक खाते और सिम कार्ड खरीदकर देशभर में लोगों को ठगते हुए 60.82 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की. पुलिस ने 943 बैंक खातों का पता लगाया, जिनमें से 180 खातों से ठगी को अंजाम दिया गया था. यह गिरोह डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड में सक्रिय था.
मुंबई पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक दंपति भी शामिल है. इस गैंग ने देशभर में लोगों से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर करीब 60.82 करोड़ रुपये हड़प लिए. पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बैंक अकाउंट और सिम कार्ड खरीदकर ठगी को अंजाम दिया था.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने 12 अगस्त को कांदिवली इलाके में छापेमारी कर पांच आरोपियों को पकड़ा था. उनके पास से कई बैंक पासबुक और सिम कार्ड बरामद हुए थे.
7 से 8 हजार रुपये में खरीदते थे बैंक अकाउंट
जांच में सामने आया कि गैंग ने अब तक 943 बैंक अकाउंट खरीदे थे, जिनमें से 180 खातों का इस्तेमाल धोखाधड़ी में किया गया. आरोपी 7 से 8 हजार रुपये में बैंक अकाउंट और सिम कार्ड खरीदते थे और फिर इन्हीं का इस्तेमाल डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन शॉपिंग और शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड जैसे अपराधों में किया जाता था.
मुंबई पुलिस के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस राज तिलक रोशन ने बताया कि देशभर में लोगों को चूना लगाने के लिए यह गिरोह पिछले साल से सक्रिय था. आरोपियों ने महाराष्ट्र में ही 10.57 करोड़ रुपये की ठगी की, जबकि मुंबई शहर में ही 1.67 करोड़ रुपये का साइबर फ्रॉड किया. शेष रकम अन्य राज्यों के लोगों से ठगी गई.
12 साइबर फ्रॉड गिरफ्तार

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









