6 JDU + 4 बीजेपी... नीतीश कैबिनेट के विस्तार का प्लान तैयार! मकर संक्रांति के बाद नए चेहरों को मिल सकती है जगह
AajTak
बिहार में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं. एनडीए मंत्रिपरिषद के तय फार्मूले के अनुसार बीजेपी के हिस्से 17, जेडीयू के पास 15 (मुख्यमंत्री समेत), एलजेपी के दो और हम व आरएलपी को एक-एक मंत्री पद निर्धारित हैं. नीतीश मंत्रिपरिषद में वर्तमान में कुल 10 मंत्री पद खाली हैं. इनमें छह पद जेडीयू और चार पद बीजेपी कोटे के हैं.
बिहार की नीतीश कुमार सरकार में मंत्रिपरिषद विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक यह विस्तार अगले महीने यानी जनवरी में मकर संक्रांति के बाद किया जा सकता है. हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दिल्ली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई थी, जिसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को और बल मिला है.
दरअसल, वर्तमान में नीतीश मंत्रिपरिषद में कुल 10 मंत्री पद खाली हैं. इनमें छह पद जेडीयू और चार पद बीजेपी कोटे के हैं. बिहार में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं. एनडीए मंत्रिपरिषद के तय फार्मूले के अनुसार बीजेपी के हिस्से 17, जेडीयू के पास 15 (मुख्यमंत्री समेत), एलजेपी के दो और हम व आरएलपी को एक-एक मंत्री पद निर्धारित हैं. इस लिहाज से अभी जेडीयू के छह और बीजेपी के चार मंत्री बनाए जाने की गुंजाइश बनी हुई है.
अति पिछड़े वर्ग के नेताओं को मिल सकती है जगह
सूत्रों के अनुसार, आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में जातिगत, सामाजिक और राजनीतिक संतुलन को खास तौर पर साधा जाएगा. जेडीयू की ओर से कुशवाह समाज और अति पिछड़े वर्ग से आने वाले नेताओं को मंत्री बनाए जाने की तैयारी है. माना जा रहा है कि इससे आगामी राजनीतिक चुनौतियों और सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने में मदद मिलेगी.
जेडीयू के मंत्रियों का बोझ होगा कम
फिलहाल जेडीयू कोटे के कई मंत्रियों के पास एक से अधिक विभाग हैं. जेडीयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास पांच विभाग, विजय चौधरी के पास चार विभाग जबकि श्रवण कुमार और सुनील कुमार के पास दो-दो विभाग हैं. इसी तरह बीजेपी कोटे से विजय सिंह, मंगल पांडेय और अरुण शंकर प्रसाद के पास भी दो-दो विभाग हैं. ऐसे में मंत्रिपरिषद विस्तार के बाद कुछ विभाग नए मंत्रियों को सौंपे जा सकते हैं, जिससे मौजूदा मंत्रियों का कार्यभार कम होगा.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







