
6 हत्याएं, 31 केस, विदेश से चल रहा गैंग...पुलिस ने बनाई लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई की क्राइम कुंडली
AajTak
पंजाब से लेकर राजस्थान और हरियाणा तक ही नहीं भारत से बाहर यूरोप और अमेरिका तक अनमोल का गैंग फिरौती, सुपारी किलिंग, हथियार तस्करी, ड्रग्स सप्लाई और नाबालिगों की भर्ती जैसे गंभीर अपराधों में शामिल पाया गया है. पुलिस रिकॉर्ड बताते हैं कि देशभर में उसके खिलाफ 31 से ज्यादा केस दर्ज हैं और अंतरराष्ट्रीय रेड नोटिस के बावजूद वो विदेशों से अपना नेटवर्क लगातार चलाता रहा है.
राजस्थान पुलिस के डोजियर ने एक बार फिर देश में गैंगस्टर नेटवर्क की गहरी जड़ों के फैलाव को सामने ला दिया है. पुलिस ने अनमोल विश्नोई की पूरी क्राइम कुंडली तैयार की है. इस डोजियर के केंद्र में है अनमोल बिश्नोई उर्फ भानू जो कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है. साथ-ही खुद भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय अपराधी नेटवर्क चलाता है. अनमोल बिश्नोई पिता लविंदर सिंह मूल रूप से पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव दुतारावाली का रहने वाला है.
कैसे लॉरेंस के साथ जुड़ा अनमोल
लॉरेंस बिश्नोई ने साल 2011 में SOPU नाम का संगठन बनाया और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ा. इसी दौरान उसके खिलाफ कई हमले और आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हुए. चंडीगढ़ और पंजाब की विरोधी गैंगों से दुश्मनी बढ़ी और इसके चलते पंजाब में गैंगवार की घटनाएं तेज हो गईं.
2016 में लॉरेंस ने अनमोल को पढ़ाई के लिए जोधपुर भेजा लेकिन वहां भी उसके खिलाफ हमले और अवैध हथियार रखने के तीन मुकदमे दर्ज हुए. साल 2016-17 के दौरान राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कारोबारियों और धनाढ्य लोगों से लॉरेंस गिरोह द्वारा फिरौती वसूली जा रही थी. इसी समय अनमोल भी अपने भाई की अपराधी गतिविधियों में शामिल होने लगा.
जेल से लॉरेंस, बाहर गोल्डी बराड़ और अनमोल...
लॉरेंस 2015 से जेल में है. जेल के अंदर से वो गैंग को निर्देश देता रहा जबकि बाहर से गोल्डी बराड़ और अनमोल बिश्नोई गैंग चलाते रहे. जेल में रहते हुए लॉरेंस व्यापारियों, बिल्डरों और नेताओं को मोबाइल फोन से फिरौती की धमकियां देता था.फिरौती न देने पर गोल्डी बराड़ और अनमोल शूटर्स तैयार करते, उन्हें हथियार उपलब्ध कराते और हत्या करवाते. वारदात के बाद सोशल मीडिया पर खुलेआम जिम्मेदारी लेते थे.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







