
6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर आज होगी वोटिंग, I.N.D.I.A. और NDA के बीच सीधी टक्कर
AajTak
देश में आज सात सीटों पर उपचुनाव होने हैं. इस उपचुनाव को INDIA गठबंधन के लिए एक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि इतने दलों के साथ आने और फिर INDIA गठबंधन बनने के बाद यह किसी भा राज्य में पहला चुनाव है.
जहां एक ओर सभी राजनीतिक दल 2024 के फाइनल मैच (लोकसभा चुनाव) के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं, तो वहीं उससे पहले 5 सितंबर को एक मुकाबला उपचुनाव के रूप में है. 5 सितंबर को 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. इन सभी सीटों पर 5 सितंबर को वोटिंग होगी, जबकि मतगणना 8 सितंबर को है. आज पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट, त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सनगर सीट, केरल में पुथुपल्ली सीट, यूपी की घोसी सीट, उत्तराखंड की बागेश्वर सीट और झारखंड की डुमरी सीट पर वोटिंग होनी है.
इन सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव को INDIA गठबंधन के लिए एक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि इतने दलों के साथ आने और फिर INDIA गठबंधन बनने के बाद यह किसी भा राज्य में पहला चुनाव है. ऐसे में भाजपा की कोशिश है कि जीतकर अपना जलवा कायम रखे तो वहीं गठबंधन दलों के लिए यह चुनाव एक अग्निपरीक्षा साबित होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि इस उपचुनाव में भी कई सीटें ऐसी हैं जहां कि गैर भाजपा पार्टियों ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है और किसी एक गैर भाजपा नेता को समर्थन दिया है.
1. UP के घोषी में मतदान
पूरे देश में 5 सितंबर को 7 जगह विधानसभा के उपचुनाव हैं जिसमें से उत्तर प्रदेश में घोसी का उपचुनाव भी है. मऊ जिले की घोसी सीट इस बार बीजेपी और समाजवादी पार्टी दोनों के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव बन गया है. यूं तो यह चुनाव बीजेपी के दारा सिंह चौहान और सपा के सुधाकर सिंह के बीच है, लेकिन यह एनडीए बनाम इंडिया का एक अघोषित लिटमस टेस्ट भी हो गया है.
घोषी में कुल 239 मतदान केंद्रों के 455 बूथों पर मतदान होगा. पूरे निर्वाचन क्षेत्र को 2 जोन और 27 सेक्टर में बांटा गया है. 2 जोनल और 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं.
मतदान से पहले सुधाकर सिंह के बेटे का ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें वह एक पुलिस के स्थानीय अधिकारी को जूता मारने की बात कर रहे हैं. सुधाकर सिंह और उनके बेटे के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, वहीं समाजवादी पार्टी ने सरकारी मशनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है तो बीजेपी ने समाजवादी पार्टी के नेताओं पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है. बाकायदा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







