
6 महीने से मॉल में छिपकर पूरे स्वैग से रह रहे शख्स का स्टाइल आपको दे देगा Shock!
AajTak
एक शख्स बीते छह महीने से मॉल के भीतर छिपकर रह रहा था. वो अब पकड़ा गया है. उसके पास से बेड, कंप्यूटर और टेबल भी मिले. उसने ऐसा बहुत कुछ किया जिससे सभी हैरत में आ गए.
आज के वक्त में लोगों के लिए सिर पर छत होना भी किसी वरदान से कम नहीं है. घरों के दाम काफी बढ़ गए हैं. और उनके किराए भी लोगों की जेब पर भारी पड़ रहे हैं. जिसके कारण लोगों ने रहने के लिए अनोखे तरीकों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. ऐसा ही एक मामला चीन के शंघाई से सामने आया है. यहां एक शख्स बीते छह महीने से मॉल के भीतर घर बनाकर रह रहा था. किसी को भी इसकी भनक नहीं लगी.
हैरानी की बात ये है कि उसके पास से बेड, कंप्यूटर और टेबल भी मिला है. यानी वो केवल छिपा हुआ नहीं बल्कि पूरा घर बनाकर आराम से रह रहा था.न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस शख्स ने सिक्योरिटी को भी चकमा दे दिया. वो सीढ़ियों के नीचे पूरे इंतजाम से रह रहा था.
इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था. जिसमें देखा गया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने सीढ़ियों के नीचे चुपचाप एक तंबू गाढ़कर वहां मेज, कंप्यूटर और कुर्सी रख दीं. अपने डिवाइस चार्ज करने के लिए वो मॉल की दुकानों में चला जाता था.
एक सिक्योरिटी गार्ड ने कथित तौर पर कई महीने पहले शख्स को पकड़ लिया था. लेकिन उसने कुछ समय और उसे रहने की इजाजत दी. क्योंकि अज्ञात शख्स ने कहा था कि उसे पढ़ाई करने के लिए एक जगह चाहिए.
मगर 30 अक्टूबर को एक और शख्स ने उसे पकड़ लिया. जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. शख्स के मॉल में छिपकर रहने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.
इससे पहले अमेरिका के एक आर्टिस्ट माइकल टाउनसेंड साल 2007 में गिरफ्तार हुए थे. वो एक मॉल लाइफ नाम के प्रोजेक्ट के तहत रोड आइलैंड शॉपिंग मॉल में चार साल तक रहे. वो सेंटर के पार्किंग गैराज में अंडरग्राउंड बंकर के भीतर छिपकर रह रहे थे. उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड्स को बेवकूफ बनाया. उन्हें ये आइडिया इसी मॉल की एक ऐड से मिला था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










