
6वीं मंज़िल तक बोझ ढोता मजदूर… सोसायटी ने लिफ्ट नहीं दी, वीडियो वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो इंसानियत को शर्मसार कर देते हैं. इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में एक मजदूर को भारी सामान के साथ छठी मंजिल तक सीढ़ियों से जाते हुए देखा जा सकता है, क्योंकि सोसायटी के लोगों ने उसे लिफ्ट इस्तेमाल करने से रोक दिया. यह वीडियो सामने आते ही लोगों में गुस्सा और बहस दोनों शुरू हो गई हैं.
शहरों ने ऊंची-ऊंची इमारतें तो बना ली हैं पर दुख की बात ये है कि वह अपना दिल अच्छा नहीं बना पाए हैं. सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो समाज की संवेदनशीलता और सोच पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं. इस वीडियो में एक मजदूर को भारी सामान के साथ छठी मंजिल तक सीढ़ियों से चढ़ते हुए देखा जा सकता है. इसके पीछे की वजह सुन आप भी हैरान हो जाएंगे. सोसायटी के कुछ लोगों ने उसे लिफ्ट इस्तेमाल करने से रोक दिया था.
वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर तेजी से फैल गया और देखते ही देखते लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं.
वीडियो देख भड़के यूजर्स
वायरल वीडियो किसी रिहायशी सोसायटी का बताया जा रहा है, जहां एक मजदूर फ्लैट में सामान पहुंचाने आया था. वीडियो में साफ नजर आता है कि मजदूर के कंधों पर भारी बोझ है लेकिन फिर भी मजबूरी में उसे सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि सोसायटी के कुछ निवासियों ने यह कहकर लिफ्ट इस्तेमाल करने से मना कर दिया कि इससे लिफ्ट खराब हो सकती है या गंदगी फैल सकती है. ये वीडियो इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि ये लाखों मजदूरों की परेशानी को दिखाते हैं. ये पहली बार नहीं है जब इस तरह के वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को झकझोर दिया है.
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस घटना ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है. कई लोगों ने इसे अमानवीय व्यवहार करार दिया, तो कुछ ने इसे मानसिकता से जोड़कर देखा. यूजर्स का मानना है कि जो लोग दिन-रात मेहनत करके दूसरों की जिंदगी आसान बनाते हैं, उनके साथ इस तरह का व्यवहार शर्मनाक है. वहीं, कई यूजर्स ने कहा कि लिफ्ट एक बेसिक जरूरत है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









