
5G Launch LIVE: 4G हुआ पुराना आया 5G का जमाना, अब 10 गुना होगी इंटरनेट स्पीड, थोड़ी देर में PM मोदी करेंगे लॉन्च
AajTak
PM Narendra Modi Launch 5G In India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में भारत में 5G सर्विसेस को लॉन्च करेंगे. इसके साथ ही लोगों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा. 5G नेटवर्क पर आपको बेहतर वॉइस क्वालिटी और कनेक्टिविटी के साथ तेज स्पीड इंटरनेट मिलेगा. 4G के मुकाबले इस पर 10 गुना ज्यादा स्पीड मिलेगी.
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारत में 5G सर्विसेस लॉन्च होने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2022 की शुरुआत करते हुए देश में 5G सर्विस भी लॉन्च करेंगे. इस लॉन्चिंग के साथ भारत भी उन देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा, जहां लेटेस्ट जेनरेशन की टेलीकॉम सर्विसेस मिलेंगी.
इंडियन मोबाइल कांग्रेस की शुरुआत 1 अक्टूबर दिल्ली के प्रगति मैदान में हुई है. यह कार्यक्रम 4 अक्टूबर तक चलेगा. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी पहुंच चुके हैं और विभिन्न कंपनियों को स्टॉल पर उपकरणों के बारे में जानकारी ले रहे हैं.
हालांकि, शुरुआत में देश के सभी शहरों में 5G नेटवर्क उपलब्ध नहीं होगा. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत कई शहरों में शुरुआती सर्विस मिलेगी, जिसका विस्तार अगले साल के अंत तक पैन इंडिया लेवल पर होगा. फिलहाल मेट्रो शहरों में 5G कनेक्टिविटी मिलेगी.
5G यूज करने के लिए आपको नए सिम कार्ड की जरूर फिलहाल नहीं होगी. आप अपने पुराने सिम पर ही नई सर्विस यूज कर सकेंगे. हालांकि, इसके लिए आपके फोन में 5G सपोर्ट होना जरूरी है. 5G सपोर्ट ही नहीं इसमें उन बैंड्स का भी होना जरूरी है, जिस पर सर्विस उपलब्ध होगी.
भारत में लॉन्च हुए बहुत से मोबाइल 5G स्पेक्ट्रम नीलामी से पहले के हैं. ऐसे में आपको चेक कर लेना चाहिए कि आपके फोन में कौन-कौन से बैंड्स मिलते हैं और आपका ऑपरेटर किन बैंड्स पर सर्विस प्रोवाइड करेगा.
ऐसा नहीं है कि 5G नेटवर्क पर आपको सिर्फ तेज स्पीड इंटरनेट मिलेगा. ये इस सर्विस का मात्र एक पहलू है. 5G नेटवर्क पर आपको हाई स्पीड डेटा के अलावा, बेहतर टेलीकॉम सर्विसेस और कॉल कनेक्टिविटी मिलेगी. यानी नए नेटवर्क पर हाई स्पीड डेटा के अलावा बेहर कॉल और कनेक्टिविटी मिलेगी. कुल मिलाकर इस नेटवर्क पर आपको टेलीकॉम एक्सपीरियंस बेहतर होगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










