
5G रिचार्ज में कितना होगा खर्च? मुकेश अंबानी ने बताया- सस्ता या महंगा, कैसा होगा Jio का प्लान
AajTak
Jio 5G Recharge Plan: भारत में 5G युग की शुरुआत हो चुकी है. कई शहरों में आज से 5G सर्विस मिलने लगी है. हालांकि, इसकी कीमत का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है. यानी आपको रिचार्ज पर कितना खर्च करना होगा, ये साफ नहीं है. मुकेश अंबानी ने इस बारे में जानकारी अपनी स्पीच में दी है. आइए जानते हैं भारत में सस्ती या महंगी कैसी होंगी 5G सर्विसेस.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में आज 5G सर्विस लॉन्च कर दी है. इसके साथ ही कई शहरों में आज से ही 5G सर्विस मिलने लगेगी. भले ही देश के सभी शहरों में 5G आज से ना मिले, लेकिन अगले साल के अंत तक इस सर्विस को पैन इंडिया लेवल पर पहुंचा दिया जाएगा. यानी कि देश के कोने कोने में 5जी सर्विस मिलने लगेगी. सवाल ये है कि इसके लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे.
किसी भी कंपनी ने अपने 5G डेटा या 5G रिचार्ज प्लान की जानकारी नहीं दी है. हालांकि, रिलायंस जियो के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि भारत में जियो सस्ती 5G सर्विस लेकर आएगा.
उन्होंने इंडियन मोबाइल कांग्रेस में 5G लॉन्च के वक्त कहा, 'भारत ने भले ही थोड़ी देर से शुरुआत की हो, लेकिन हम दुनिया की तुलना में उच्च गुणवत्ता वाली और अधिक किफायती 5G सेवाओं को शुरू करेंगे'
मुकेश अंबानी ने कहा, 'मैं दिसंबर 2023 तक हमारे देश के हर शहर, हर तालुका और हर तहसील में 5G पहुंचाने की Jio की प्रतिबद्धता को दोहराना चाहता हूं. Jio की अधिकांश 5G टेक्नोलॉजी भारत में विकसित की गई है, इसलिए आत्मानिर्भर भारत की मुहर इसपर लगी है.'
उन्होंने बताया, 'भारत में 5G का रोलआउट भारत के दूरसंचार इतिहास में कोई सामान्य घटना नहीं है. यह 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों और उच्च आकांक्षाओं को अपने कंधे पर उठाए हुए है. 5G के साथ, भारत सब का डिजिटल साथ और सब का डिजिटल विकास की दिशा में मजबूत कदम उठाएगा.'
हालांकि, ये अभी तक साफ नहीं है कि आपको रिचार्ज के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे. मगर टेलीकॉम कंपनियां लगातार 5G प्लान्स की कीमत को लेकर कह रही है कि ये 4G जैसे ही होंगे. ये तो निश्चित है कि 5G रिचार्ज 4G के मुकाबले ज्यादा कीमत वाले होंगे, लेकिन दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले हमारा खर्च कम हो सकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










