
5G का बढ़ रहा दुनिया में दबदबा, इतने करोड़ यूजर्स कर रहे इस्तेमाल, भारत में जल्द शुरू होगी सर्विस
AajTak
5G Users Worldwide: दुनियाभर के कई देशों में 5G सर्विसेस का लोग इस्तेमाल कर रहे हैं. जल्द ही भारत में भी 5G सर्विस लॉन्च होने वाली है. लॉन्च से पहले ही 5G सब्सक्राइबर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. दुनिया की एक बड़ी आबादी के पास अब 5G सर्विस है. आइए जानते हैं दुनियाभर में कितने यूजर्स 5G का इस्तेमाल कर रहे हैं.
भारत में भले ही 5G सर्विस लॉन्च नहीं हुई है, लेकिन दुनिया के कई देशों में यह सर्विस काफी समय से लोग यूज कर रहे हैं. दुनियाभर में एक बड़ी आबादी इस सर्विस का इस्तेमाल कर रही है. साल 2022 की दूसरी तिमाही में 5G सब्सक्राइबर्स की संख्या काफी ज्यादा बढ़ी है. 7 करोड़ यूजर्स ने इस तिमाही 5G सर्विस का इस्तेमाल शुरू किया है.
इसके साथ ही दुनियाभर में 5G सब्सक्राइबर्स की संख्या 69 करोड़ पहुंच गई है. यह जानकारी स्वीडन के टेलीकॉम इक्विपमेंट मैन्युफैक्चर्र Ericsson ने अपनी छमाही रिपोर्ट में दी है. वहीं 4G सब्सक्राइबर्स की संख्या अब 5 अरब पहुंच गई है.
4G कस्टमर्स की संख्या भी बढ़ी है. जिस तेजी से 5G का विस्तार हो रहा है, कयास लगाए जा रहे हैं कि साल 2022 के अंत तक इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या 1 अरब के पार पहुंच जाएगी.
नॉर्थ अमेरिका और चीन जैसे बाजार के होते विस्तार से 5G यूजर्स की संख्या बढ़ी है. वहीं रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 4G यूजर्स की संख्या अपनी पीक पर पहुंच गई है.
रिपोर्ट की मानें तो इस साल 4G यूजर्स की संख्या 5 अरब के ऊपर पहुंचेगी. साल 2027 तक 4G यूजर्स की संख्या घटकर 3.5 अरब हो जाएगी. सब्सक्राइबर्स की संख्या में कमी लोगों के 5G पर स्विच करने की वजह से होगी. यानी 2027 तक एक बड़ी आबादी 5G पर स्विच कर चुकी होगी, जिसकी वजह से 4G यूजर्स की संख्या कम हो जाएगी.
लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 24 कंपनियों ने 5G स्टैंडअलोन (SA) नेटवर्क लॉन्च किया है, जबकि 218 कंपनियों ने कमर्शियल 5G सर्विस की शुरुआत की है. वहीं दूसरी तरफ मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या 8.3 अरब पहुंच गई है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










