
570 रुपये आ गया बिजली बिल तो महिला टेक्नीशियन को उतारा मौत के घाट, धारदार हथियार से किए 16 वार
AajTak
महाराष्ट्र के बारामती (Baramati) में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने बिजली बिल में सुधार नहीं होने की बात कहकर महिला कर्मचारी की हत्या कर दी. इस घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.
महाराष्ट्र के बारामती (Baramati) में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने बिजली बिल ज्यादा आने शिकायत की थी. इसके बाद उसका बिल 570 रुपये आया. इस पर मकान मालिक नाराज हो गया और उसने महिला टेक्निशियन पर हथियार से हमला कर दिया, जिससे बिजली वितरण कंपनी की महिला कर्मचारी की मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, यह घटना बारामती से 35 किलोमीटर दूर मोरगाव गांव में हुई है. यहां बिजली वितरण कंपनी में कार्यरत 34 वर्षीय महिला कर्मचारी रिंकू गोविंद बनसोडे की मौत हुई है. वह पिछले दस साल से मोरगांव में काम कर रही थी. महिला ऑफिस में अकेली थी, उसी दौरान अभिजीत पोटे नाम का व्यक्ति वहां आ गया. अभिजीत कुछ दिनों से बिजली बिल ज्यादा आने की शिकायत कर रहा था.
यह भी पढ़ें: बिजली बिल का एक मैसेज आपको कंगाल कर सकता है... कभी न करें ये गलती
अभिजीत महिला कर्मचारी से बिजली बिल में सुधार न होने की बात को लेकर नोकझोंक करने लगा. विवाद के बीच अभिजीत ने कोयता (धारदार हथियार) से महिला कर्मचारी पर हमला कर दिया. उसने लगभग 16 बार सिर और हाथों पर वार किए, इससे महिला रिंकू खून से लथपथ हो गई. कुछ समय तक वह वहीं पड़ी रही.
लोगों को जानकारी होने के बाद महिला को तुरंत पुणे के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी अभिजीत को गिरफ्तार कर लिया. पिछले हफ्ते भी बारामती तालुका के गुंडावली गांव में कॉलेज छात्र पर नाबालिग लड़कों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी.
विभाग ने कहा- आरोपी के बिजली बिल में कोई गड़बड़ी नहीं

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







