
54 साल बाद ठीक पते पर पहुंचा रहस्यमयी पोस्टकार्ड, अंदर लिखा था- जब तक ये...
AajTak
हाल में एक महिला का उसके घर पर रहस्यमयी पोस्टकार्ड प्राप्त हुआ. रहस्यमयी इसलिए क्योंकि इसे पहुंचनेे में 54 साल लग गए थे. महिला ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में शेयर करके बताया कि इसमें क्या लिखा था.
आज के दौर में पत्र या पोस्टकार्ड भेजना शायद कोई आम बात नहीं होगी. हालांकि, सालों पहले, यह संचार के सबसे प्रमुख तरीकों में से एक था. दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग एक-दूसरे को पोस्टकार्ड भेजते थे. कभी-कभी, उन्हें समय पर डिलीवरी मिल जाती थी तो कभी देरी भी हो जाती थी. लेकिन कितनी देर? क्या किसी खत को अपनी मंजिल तक पहुंचने में 54 साल लग सकते हैं? दरअसल, हाल में कुछ ऐसा ही हुआ है.
जेसिका मीन्स नाम की महिला ने सोशल मीडिया पर ये किस्सा शेयर किया. उसने लिखा- 'इस रहस्य को सुलझाने में मेरी मदद करें! कृपया दोबारा पोस्ट/शेयर करें. मुझे यह जानना अच्छा लगेगा कि कैसे इस पोस्टकार्ड ने दशकों बाद मेरे घर तक अपनी पहुंच बनाई. हो सकता है कि आपको या आपके किसी जानने वाले के पास कोई सुराग हो कि 2023 में टालहासी से इसे किसने मेल किया होगा.''
उन्होंने आगे कहा, ''यह पोस्टकार्ड आज मेल से आया, ये 'मिस्टर एंड मिसेज रेने गगनन (या वर्तमान निवासी) के नाम पर था.' इसे मूल रूप से 15 मार्च, 1969 को पेरिस से पोस्ट किया गया था, हालांकि इसे अपने गंतव्य तक पहुंचने में 54 साल लग गए! इस पर ताल्हासी, फ्लोरिडा का 12 जुलाई 2023 का नया पोस्टमार्क है. स्पष्ट रूप से, 'या वर्तमान निवासी' और नया डाक टिकट जानबूझकर पर इसपर लगाया गया है तो यह पेरिस से तल्हासी से मेन तक कैसे पहुंचा?! पोस्टकार्ड में क्या लिखा है?
जेसिका ने पोस्टकार्ड का कंटेंट फेसबुक पर शेयर किया. इसमें लिखा था, “प्रिय लोगों, जब तक आप इसे प्राप्त करेंगे, तब तक मैं घर आ चुका होउंगा, लेकिन इसे टूर एफिल से भेजना उचित लगता है, जहां मैं अभी हूं. ज्यादा देखने का मौका तो नहीं लेकिन मजा आ रहा है.'' ये पोस्ट दो दिन पहले ही शेयर किया गया था. पोस्ट किए जाने के बाद से, इसने कई लोगों का ध्यान खींचा है और इसे कई लाइक्स मिले हैं. कई लोगों ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में ढेरों रिएक्शन दिए.
पोस्टकार्ड के बारे में क्या कह रहे लोग
महिला के पोस्ट पर एक व्यक्ति ने लिखा, "गजब की बात है कि ये पोस्टकार्ड इतने सालों बाद पहुंचा है". दूसरे ने लिखा- सोचिए ये पोस्टकार्ड इतने सालों से कहां रहा होगा. कुछ अन्य लोगों ने अपने दोस्तों को इस उम्मीद में टैग किया है कि वे उस व्यक्ति को जानते होंगे जिसके लिए पोस्टकार्ड मूल रूप से लिखा गया था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










