
53 देशों में कोरोना की नई लहर का खतरा, वैक्सीन के बावजूद ये महाद्वीप नया केंद्र
Zee News
डब्लूएचओ के मुताबिक अगर यह स्थिति जारी रहती है तो यूरोप में फरवरी तक पांच लाख और लोगों की महामारी के कारण मौत हो सकती है.
जिनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन के शीर्ष अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले एक महीने में यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में 50 फीसदी से अधिक की वृद्धि देखी गई है. टीके की पर्याप्त आपूर्ति के बावजूद यह इलाका महामारी का केंद्र बिंदु बन रहा है.
डब्लूएचओ के मुताबिक अगर यह स्थिति जारी रहती है तो यूरोप में फरवरी तक पांच लाख और लोगों की महामारी के कारण मौत हो सकती है.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



