
51 साल के Ex BJP विधायक ने दी यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा, बोले- रात 11 से 1 बजे तक पढ़ता हूं
AajTak
51 साल के पूर्व BJP विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने बताया, परीक्षा के लिए आए छात्र पहले तो मुझे देखकर हैरान रह गए. लेकिन वे यह देखकर खुश हुए कि उनके क्षेत्र का एक राजनेता उनके साथ परीक्षा में शामिल हो रहा है. बता दें कि मिश्रा ने साल 2017 के यूपी विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी. हालांकि, उन्हें पिछले साल हुए चुनाव में टिकट नहीं मिला.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं. राज्य के सभी जिलों में हमउम्र बोर्ड परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर अपने भविष्य की इबारत लिखने जा रहे हैं. लेकिन बरेली के एक परीक्षा केंद्र पर पेपर देने आए अधेड़ शख्स को देख सभी अचरज में पड़ गए. लेमिनेटेड एडमिट कार्ड, पानी की बोतल और राइटिंग पैड हाथ में लिए यह शख्स 12वीं बोर्ड का पर्चा हल करने के लिए आया था. आश्चर्य की बात इसलिए थी क्योंकि वह पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल थे.
बरेली की बिथरी-चैनपुर सीट से पूर्व बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल 16 फरवरी को 12वीं क्लास की परीक्षा देने पहुंचे थे. बड़ी उम्र के परीक्षार्थी को अपने बीच देख पहले तो छात्र छात्राएं हैरान थे. हालांकि, इस आयु के व्यक्ति में पढ़ाई के प्रति लगन को देख उन्होंने प्रशंसा भी की.
परीक्षा देने पहुंचे 51 साल के राजनेता राजेश मिश्रा ने भी बताया, परीक्षा के लिए आए छात्र पहले तो मुझे देखकर हैरान रह गए. लेकिन वे यह देखकर खुश हुए कि उनके क्षेत्र का एक राजनेता उनके साथ परीक्षा में शामिल हो रहा है.
बता दें कि राजेश मिश्रा को साल 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा से टिकट मिला और उन्होंने बरेली के बिथरी चैनपुर सीट से जीत हासिल की थी. हालांकि, उन्हें पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने टिकट नहीं दिया था.
एक राजनीतिज्ञ के रूप में अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद पूर्व विधायक मिश्रा ने अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने का फैसला किया, और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. पूर्व विधायक और परीक्षार्थी मिश्रा का मानना है कि अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाने से उन्हें अपने युवा मतदाताओं के साथ बेहतर तरीके से जुड़ने में मदद मिलेगी, लेकिन इस कदम का एक बड़ा उद्देश्य भी है.
वकील बनना चाहते हैं मिश्रा

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








