
50MP कैमरे वाला Oppo K10 आज होगा भारत में लॉन्च, जानें संभावित कीमत
AajTak
Oppo K10 आज भारत में लॉन्च होगा. कंपनी इस फोन के फीचर्स को लेकर पहले ही टीज कर चुकी है. इस स्मार्टफोन की कीमत देश में 20 हजार रुपये के अंदर हो सकती है. Oppo K10 के अलावा Oppo Enco Air 2 ईयरबड्स को भी लॉन्च किया जाएगा.
Oppo K10 को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा. Oppo K10 के साथ चीनी कंपनी Oppo Enco Air 2 ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स को भी भारत में लॉन्च करने वाली है. नए Oppo फोन को पंच-होल डिजाइन के साथ टीज किया गया है.
इस फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का है. ये कन्फर्म हो चुका है कि Oppo K10 में Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया जाएगा. टीजर के अनुसार इसे दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा.
Oppo K10 की संभावित कीमत
Oppo K10 को आज यानी 23 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. इसका वर्चुअल इवेंट का लाइवस्ट्रीम कंपनी के ऑफिशियल चैनल्स के जरिए किया जाएगा. Oppo K10 की कीमत को लेकर अभी कंपनी ने कुछ नहीं कहा है.
ये भी पढ़ें:- Oppo K10 होगा भारत में लॉन्च, मिलेगा 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, इतनी हो सकती है कीमत
हालांकि, कहा जा रहा है कि इस हैंडसेट को 20,000 रुपये के अंदर पेश किया जाएगा. कंपनी की वेबसाइट के अनुसार इसकी सेल 29 मार्च से शुरू होगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











