
5000mAh बैटरी के साथ Redmi का सस्ता फोन लॉन्च, दिए गए हैं दमदार फीचर्स, जानें कीमत
AajTak
Redmi A1+ Launched in India: Xiaomi ने अपने लेटेस्ट और अफोर्डेबल स्मार्टफोन Redmi A1+ को लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन को Redmi A1 के अगले वर्जन के तौर पर पेश किया गया है. कंपनी ने Redmi A1+ में 5000mAh की बैटरी दी है. इस फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.
पिछले महीने Xiaomi ने भारत में Redmi A1 को लॉन्च किया था. ये कंपनी का दूसरा स्मार्टफोन है जो Android Go पर काम करता है. इससे पहले साल 2019 में लॉन्च हुआ स्मार्टफोन Redmi Go भी Android Go पर काम करता है. अब कंपनी ने Redmi A1 के नए वैरिएंट को पेश किया है.
Redmi A1+ को कंपनी लॉन्च कर दिया है. इस फोन को लेकर कंपनी काफी समय से टीज कर रही है. इस स्मार्टफोन को एंट्री लेवल सेगमेंट में कंपनी ने पेश कर दिया है. आइए जानते हैं इन फोन्स की दूसरी डिटेल्स.
Redmi A1+ के स्पेसिफिकेशन्स
Redmi A1+ को Redmi A1 के अगले वर्जन के तौर पर पेश किया गया है. हालांकि, इस फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. ये स्मार्टफोन 6.52-इंच की HD+ स्क्रीन के साथ आता है. इसका टच सैंपलिंग रेट 120Hz का है.
ये फोन 400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio A22 चिपसेट दिया गया है. ये फोन Android 12 Go Edition पर काम करता है. इसमें 5,000mAh की बैटरी 10W वायर्ड चार्जिंग के साथ दी गई है.
फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गय़ा है. इसके साथ 0.3-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-सिम 4G, सिंगल-बैंड WiFi, Bluetooth 5.0, GNSS, एक MicroUSB पोर्ट और एक 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










