
5000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 30, Narzo 30 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत
AajTak
Realme Narzo 30 5G और Realme Narzo 30 फोन्स को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इन्हें आज एक वर्चुअल इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया. साथ ही इस इवेंट नए 32-इंच स्मार्ट टीवी और Realme Buds Q2 की भी लॉन्चिंग की गई.
Realme Narzo 30 5G और Realme Narzo 30 फोन्स को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इन्हें आज एक वर्चुअल इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया. साथ ही इस इवेंट नए 32-इंच स्मार्ट टीवी और Realme Buds Q2 की भी लॉन्चिंग की गई. दोनों फोन्स में 5,000mAh की बैटरी दी गई है. Realme Narzo 30 5G के सिंगल 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है. वहीं, Realme Narzo 30 के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये रखी गई है. दोनों ही फोन्स को रेसिंग ब्लू और रेसिंग सिल्वर वाले दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. Realme Narzo 30 5G की पहली सेल 30 जून को होगी. सेल के पहले दिन ये 500 रुपये की छूट के बाद 15,499 रुपये में उपलब्ध होगा. वहीं, Realme Narzo 30 की बिक्री 29 जून से होगी. इस फोन का 4GB + 64GB वेरिएंट पहली सेल में 500 रुपये की छूट के बाद 11,999 रुपये में मौजूद रहेगा. ग्राहक दोनों फोन्स को फ्लिपकार्ट, रियलमी की साइट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद पाएंगे.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










