
5000mAh बैटरी और डुअल कैमरे वाले इस फोन को 549 रुपये में खरीद सकते हैं, जानें कैसे
AajTak
Infinix Smart 6 Plus Lowest Price: Infinix Smart 6 Plus की सेल भारत में शुरू हो गई है. इस बजट स्मार्टफोन को आप काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं. Infinix Smart 6 Plus को ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए बेचा जा रहा है. आप केवल 549 रुपये में इस फोन को खरीद सकते हैं. जानिए क्या है पूरी डील.
Infinix Smart 6 Plus को कुछ समय पहले भारत में पेश किया गया था. ये कंपनी का सस्ता स्मार्टफोन है. Infinix Smart 6 Plus को अब सेल के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है. इस पर कंपनी कई ऑफर भी दे रही है. यहां पर आपको उसकी पूरी डिटेल्स बता रहे हैं.
Infinix Smart 6 Plus की कीमत और ऑफर
Infinix Smart 6 Plus को अभी ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जा रहा है. इस बजट स्मार्टफोन को 8,299 रुपये में लिस्ट किया गया है. इस पर कंपनी बैंक ऑफर भी दे रही है. ICICI Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 10 परसेंट (750 रुपये तक) का डिस्काउंट दिया जा रहा है. जबकि Kotak Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 10 परसेंट (1000 रुपये तक) की छूट दी जा रही है.
इससे इस स्मार्टफोन की कीमत काफी कम हो जाती है. हालांकि, आप इस फोन को केवल 549 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके लिए आपको इस फोन पर मिलने वाले एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेना होगा. कंपनी 7,750 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के बदले दे रही है.
कुल मिला कर इस कीमत वाले स्मार्टफोन पर 7,750 रुपये का एक्स्चेंज वैल्यू मिलना बड़ी बात है. क्योंकि आम तौर पर बजट और एंट्री लेवल सेग्मेंट में एक्स्चेंज वैल्यू काफी कम मिलती है.
हालांकि, फोन की एक्सचेंज वैल्यू आपके फोन की कंडीशन पर डिपेंड करती है. अगर आपकी फोन की कंडीशन ठीक-ठाक है तो आपको पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है जिसके बाद आप इस फोन को केवल 549 रुपये में खरीद सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










