
5000mAh बैटरी और ट्रिपल कैमरा सेटअप वाले Realme C21 की आज पहली सेल, कीमत 7,999 रुपये
AajTak
Realme C21 को आज यानी 14 अप्रैल को भारत में पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जाएगा. इसे देश में पिछले हफ्ते Realme C20 और Realme C25 के साथ लॉन्च किया गया था. इस बजट स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है.
Realme C21 को आज यानी 14 अप्रैल को भारत में पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जाएगा. इसे देश में पिछले हफ्ते Realme C20 और Realme C25 के साथ लॉन्च किया गया था. इस बजट स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका मुकाबला बाजार में Redmi 9, Poco C3 और Vivo Y12s जैसे फोन्स से रहेगा. Realme C21 के 3GB + 32GB वेरिएंट की कीमत भारत में 7,999 रुपये और 4GB + 64GB वैरिएंट की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है. ये क्रॉस ब्लैक और क्रॉस ब्लू कलर ऑप्शन में ग्राहकों को मिलेगा. आज ग्राहक इसे दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, रियलमी की वेबसाइट और मेनलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीद पाएंगे. ऑफर्स की बात करें तो रियलमी की वेबसाइट पर Realme C21 के लिए MobiKwik के जरिए पेमेंट करने पर ग्राहकों को फ्लैट 300 रुपये का कैशबैक मिलेगा. वहीं, प्लिपकार्ट पर ग्राहकों को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा. साथ ही एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ ले पाएंगे.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










