
500-500 की गड्डियां हवा में उड़ाते दिखे किन्नर, हर तरफ नोट ही नोट! वीडियो वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर 500-500 के गड्डियां उड़ाते किन्नरों का एक ग्रुप आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. एक वायरल वीडियो में सभी एक दूसरे पर नोटों की बारिश करते दिखाई दे रहे हैं.
इंटरनेट पर इन दिनों कुछ वायरल हो जाता है. हालांकि, ऐसे कंटेंट में कुछ न कुछ यूनिकनेस जरूर होता, तभी लोग उसे एक बार देखने के ख्याल से जरूर रुकते हैं. ऐसा ही एक वीडियो ने इन दिनों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
इस वीडियो में किन्नरों का एक समूह नोटों की गड्डियां उड़ाते दिख रहा है. वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि सभी किसी खास मकसद से जुटे हैं और कोई सामूहिक जश्न खत्म होने के बाद ये लोग सभी अपनी आमदनी का लेखा-जोखा कर रहे हैं और काफी उत्साहित हैं.
500-500 रुपये की गड्डियां उड़ा रहे किन्नर इस वीडियो में हर तरफ किन्नर और रुपये नजर आ रहे हैं. कोई रुपये लुटा रहा है, तो कोई रुपये गिन रहा है. कोई 10, 20 या 50 रुपये की गड्डियां नहीं, बल्कि 500-500 रुपये के नोट उड़ाए जा रहे थे. सभी किन्नर एक दूसरे पर कई-कई हजार रुपयों के नोट उड़ाते दिखाई दे रहे हैं.
इंस्टाग्राम पर वायरल है वीडियो इंस्टाग्राम पर @shaluchhabra65 नाम के हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में कोई कैप्शन नहीं है. वीडियो के शुरुआत में कुछ लोग ढेर सारे नोट गिनते दिखाई दे रहे हैं. एक बड़े से हॉल में कई किन्नर मौजूद हैं. कुछ किन्नर एक दूसरे को संबोधित करते हुए उनके नाम से 500- 500 रुपये के नोटों की गड्डियां लुटाते दिख रहे हैं.
इस पोस्ट पर कई तरह की टिप्पणियां आई हैं. यूजर्स इन्हें इतने सारे पैसे उड़ाते देख हैरानी जता रहे हैं. एक ने लिखा है - हमारा देश बहुत गरीब है. दूसरे ने लिखा है बढ़िया है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










